एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: 'मैं शिकायत करने के लिए अमित शाह से...', महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर क्या बोले डिप्टी CM अजित पवार?

Ajit Pawar: महाराष्ट्र में NDA के बीच सीट बंटवारे को लेकर डिप्टी सीएम अजित पवार का कहना है, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हई है.

Ajit Pawar on Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है. महायुति में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद नीत शिवसेना और अजित पवार के गुट वाली एनसीपी शामिल है. यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा कि महायुति सरकार स्थिर है, क्योंकि उसके सभी 200 विधायक एकजुट हैं और शिंदे के नेतृत्व में राज्य अच्छा कर रहा है.

क्या बोले अजित पवार?
अजित पवार ने कहा, ''मैं 15 दिनों तक डेंगू से पीड़ित रहा, लेकिन कुछ लोगों ने दावा किया कि मुझे राजनीतिक बीमारी हुई थी, ऐसा कुछ नहीं है. कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मैं शिकायत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला था, लेकिन मैं शिकायत करने वालों में नहीं हूं.'' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में आगामी चुनाव (लोकसभा व विधानसभा) के लिए सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने कहा, ''कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. इसलिए महाराष्ट्र में चुनाव को लेकर कोई बातचीत अभी तक नहीं हुई है.''

अजित पवार का बयान
बता दें, महायुती में इस वक्त एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी और बीजेपी गठबंधन में हैं. अब इन तीनों के बीच सीट शेयरिंग का क्या फार्मूला तय होता है ये तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा. हालांकि कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा था कि, “प्रत्येक पार्टी को मांग करने का अधिकार है और स्वाभाविक रूप से प्रत्येक पार्टी अपने लिए अधिकतम सीटें चाहेगी. हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय आम चुनाव की घोषणा के बाद ही लिया जाएगा.”

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: ‘अदृश्य शक्ति’ ने घटाया महाराष्ट्र के BJP नेताओं का कद, सुप्रिया सुले ने किसके लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget