एक्सप्लोरर

ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे शिवसेना यूबीटी और मनसे नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है. मुंबई में चल रहे प्रोटेस्ट में हिंसा भड़कने के बाद केस दर्ज किया गया.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. मुंबई की शिवाजी पार्क पुलिस ने कल (रविवार, 11 अक्टूबर) के प्रोटेस्ट के सिलसिले में यह केस दर्ज किया है. इसमें आदित्य ठाकरे, अमित ठाकरे, संदीप देशपांडे, वरुण सरदेसाई, महेश सावंत समेत 25 लोग नामजद हैं. 

शिवसेना यूबीटी और मनसे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जो एफआईआर की गई है, उनमें BNS की 189(2), 37(1), 37(3), और 135 धाराएं शामिल हैं.

CJI से मुलाकात न होने पर भड़के संजय राउत, कहा- 'INDIA ब्लॉक SC...'

प्रदर्शन में हुई थी धक्का-मुक्की

दरअसल, बीते दिन 11 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के समर्थन में शुरू हुआ प्रदर्शन रविवार को तेज हो गया. शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अमित ठाकरे सैकड़ों समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे. इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया और नारेबाजी की.

प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया समेत अनेक लोगों को हिरासत में लिया गया. आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पास में स्थित सेना भवन के बाहर महिला समेत शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया और उनके साथ धक्का-मुक्की की. 

आदित्य ठाकरे ने दी थी आंदोलन तेज होने की चेतावनी

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य ने दावा किया कि इस दौरान पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की साड़ी फट गई. आदित्य ने कहा, "मैं पूरे मुंबई के लोगों से शिवाजी पार्क आने की अपील कर रहा हूं. अब यह विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा. अगर आपने प्रदर्शनकारियों को हाथ लगाया, तो गद्दार (मुख्य निर्वाचन आयुक्त) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक आंदोलन तेज रहेगा."

वहीं, अमित ठाकरे ने कहा, “कल से हमारे मनसे कार्यकर्ता वहां (प्रदर्शन करने के लिए) मौजूद रहेंगे.” प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं दमानिया ने कहा, “जब मैं सीजेपी के समर्थन में शिवाजी पार्क पहुंची, तो सादे कपड़ों में आए पुलिस अधिकारियों ने मुझे हिरासत में ले लिया. सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे और मुझे नहीं पता कि वे मुझे कहां ले जा रहे हैं.” अधिकारियों ने बताया कि इलाके से हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोगों को शिवाजी पार्क पुलिस थाने में भेज दिया गया है. कुछ लोगों को पास के अन्य पुलिस थानों में ले जाया गया है.

महाराष्ट्र: सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी CM दूर, क्या महायुति में सब ठीक है?

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी CM दूर, क्या महायुति में सब ठीक है?
महाराष्ट्र: सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी CM दूर, क्या महायुति में सब ठीक है?
CJI से मुलाकात न होने पर भड़के संजय राउत, कहा- 'INDIA ब्लॉक SC...'
CJI से मुलाकात न होने पर भड़के संजय राउत, कहा- 'INDIA ब्लॉक SC...'
'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस
'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस
MPSC Protest: छात्रों का आंदोलन खत्म, सरकार ने MPSC अध्यक्ष को छुट्टी पर भेजा
MPSC Protest: छात्रों का आंदोलन खत्म, सरकार ने MPSC अध्यक्ष को छुट्टी पर भेजा
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget