एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले NCP, शिवसेना और मनसे ने कसी कमर, जानिए किसकी कैसी है तैयारी?

Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में अक्टूबर में महीने में विधानसभा का चुनाव हो सकता है. इस बीच शरद पवार, राज ठाकरे, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में सभी पार्टियों ने अपनी तरफ से विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है. मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने आज नेताओं, महासचिव और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है, 10 बजे बांद्रा के एमआईजी क्लब में मीटिंग बुलाई गई है. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि पर चर्चा होगी. 

शरद पवार मुंबई में करने वाले हैं बैठक
एनसीपी शरद पवार की बैठक कुछ दिनों में मुंबई में होगी, कांग्रेस की बैठक दिल्ली में होने वाली है जिसके बाद नाना पटोले की अगुवाई में एक मीटिंग राज्य में की जायेगी. पहले पार्टियां अपनी दावेदारी और रणनीति साफ करेंगी फिर एमवीए की संयुक्त बैठकों का सिलसिला भी शुरू हो जायेगा.

शिवसेना (UBT) अध्यक्ष ने भी कसी कमर
उद्धव ठाकरे जरूरत पड़ने पर बैठक बुला रहे है, विधान परिषद के चुनाव के बाद मुख्य रूप से प्रचार की शुरुआत करेंगे. महायुति में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने जिला प्रमुखों के साथ बैठक शुरू कर दी है, और राज्यभर के जिला प्रमुखों की बाद में फीडबैक के लिए मुंबई में मीटिंग ली जायेगी. 

कैसी है सीएम एकनाथ शिंदे की तैयारी?
एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अब तक किसी तरह की तस्वीर साफ नहीं की है. वहीं अजित पवार की एनसीपी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने अपने मजबूत इलाकों में तैयारी शुरू की है. मुंबई में राजनीतिक पार्टियों की अधिकतर बैठक मोनसून सत्र के दौरान देखने मिलेगा.

बीजेपी ने भी की मीटिंग
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बीते शुक्रवार देर रात एक बैठक की. ये मीटिंग पांच घंटे तक चली. इसमें चुनाव प्रचार अभियान की योजना बनाने और रणनीति को अंतिम रूप देने पर गहन मंथन किया गया. महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर में होने की संभावना है. पार्टी के एक सूत्र ने बैठक के संबंध में कहा,‘‘हमारी पहली बैठक पांच घंटे जारी रही और उसमें विधानसभा चुनाव के लिए प्रारंभिक रूपरेखा पर चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सूर्यकांत पाटील आज शरद गुट में होंगी शामिल, कल दिया था इस्तीफा

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget