एक्सप्लोरर

'एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं लोग...', संजय राउत के लिए CM एकनाथ शिंदे ने क्यों कही ये बात?

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महाविकास अघाडी को CM का चेहरा घोषित कर देना चाहिए. उनके इस बयान का सीएम एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. जहां कुछ नेताओं की तरफ से सीटों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं वहीं, कुछ नेताओं की तरफ से मुख्यमंत्री पद को लेकर बयानबाजी की जा रही है. इस बीच महाविकास अघाडी के नेता संजय राउत ने सीएम पद को लेकर बड़ा दावा किया, जिसका अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है.

दरअसल, दिल्ली में आज शिवसेना यूबीटी के नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि महाविकास अघाडी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीएम फेस के साथ उतरना चाहिए. इशारों-इशारों में उन्होंने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाना चाहिए. संजय राउत के मुताबिक बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव में उतरना खतरनाक हो सकता है. यही नहीं संजय राउत ने ये भी दावा किया है लोकसभा चुनाव में एमवीए को सफलता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व की वजह से मिली है.

वहीं अब संजय राउत के सीएम वाले बयान पर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा यह राज्य की जनता तय करेगी लेकिन अभी से उनके जिस तरह से बयान आ रहे हैं, उन बयानों को देखते हुए मुझे हिंदी सिनेमा का एक गीत याद आ रहा है जो इस तरह से था की, एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं लोग."

बता दें कि संजय राउत के इस बयान पर कांग्रेस ने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि किसी को क्या बोलना है ये उसका हक है. हम उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं, हमने ये फैसला लिया है. अभी इस पर (सीएम फेस पर) कोई चर्चा ही नहीं हुई है तो संजय राउत के बयान पर बात करने का कोई मतलब नहीं है. 

बता दें कि महाविकास अघाडी के बिना सीएम फेस घोषित किए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ना तय हुआ था लेकिन संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल पैदा हो गई है.

ये भी पढ़ें

उद्धव ठाकरे-देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात पर नाना पटोले बोले, 'MVA को इससे कोई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget