एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने की घोषणा के बाद सामने आई एकनाथ शिंदे की तस्वीर, देखें रिएक्शन

Eknath Shinde News: राज्यपाल से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सभी की इच्छा है कि इस सरकार में एकनाथ शिंदे हमारे साथ रहें. मुझे विश्वास है कि वे हमारे साथ रहेंगे.

Eknath Shinde Reaction: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के लिए औपचारिक प्रक्रिया जारी है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार के साथ राजभवन पहुंचे. यहां तीनों नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया.

इस दौरान सभी की नजर एकनाथ शिंदे और अजित पवार के हावभाव पर टिकी थी. जहां अजित पवार तो खुश दिखे और कई बार मुस्कुराए. उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से बात भी की. वहीं एकनाथ शिंदे गंभीर मुद्रा में दिखे. जहां कुछ कागजी काम भी निपटाते दिखे.

हालांकि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले दस्तावेज सौंपते समय शिंदे मुस्कुराए. दरअसल, जब शिंदे दस्तावेज सौंप रहे थे तो सिर्फ उन्होंने ही कागज पकड़ा था. तभी शिंदे अजित पवार की तरफ मुड़े और उनसे दस्तावेज पकड़ने के लिए कहा. इस दौरान फडणवीस, अजित पवार और शिंदे मुस्कुराए.

दरअसल, करीब ढाई साल तक मुख्यमत्री रहें एकनाथ शिंदे की पार्टी को उम्मीद थी कि शिंदे फिर से सीएम बनेंगे. हालांकि बीजेपी को बंपर सीट मिलने के बाद समीकरण बदल गए. माना जाता है कि सीएम पद को लेकर शिंदे की नाराजगी के कारण ही शपथ समारोह में देरी हुई.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रिजल्ट की घोषणा 23 नवंबर को हुई थी. इसी के बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस था. आज (बुधवार, 4 दिसंबर) बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया. अब फडणवीस गुरुवार (5 दिसंबर) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?

इस दौरान अजित पवार और शिवसेना से एकनाथ शिंदे उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैंने एकनाथ शिंदे से कहा है कि वो सरकार में शामिल हों. उन्होंने कहा, ''मुझे विश्वास है कि वे हमारे साथ रहेंगे. पिछले ढाई सालों में हमने साथ मिलकर काम किया है. आज भी हमारे लिए जो पद है, हम तीनों मिलकर सभी पक्षों को साथ में लेकर निर्णय करेंगे.'' 

सरकार में शामिल होने को लेकर फडणवीस की अपील पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि अभी हम फैसला करेंगे. कल शाम में शपथ है. उससे पहले हम तय कर लेंगे. 

Devendra Fadnavis: 'शांत-शर्मीले और बैकबेंचर, लेकिन...', देवेंद्र फडणवीस के स्टूडेंट लाइफ की अनसुनी कहानी

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget