ज्ञानेश कुमार के समर्थन में रामदास अठावले, CJP पर बोले- 'मुझे लगता है कि...'
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को अनुचित बताया. उन्होंने विपक्ष को सूची में गड़बड़ी होने पर सुझाव देने की सलाह दी.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे आंदोलन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर इस्तीफे की मांग करना सही नहीं है. उनके मुताबिक, अगर चुनाव आयोग की सूची में कोई गलती है या किसी का नाम छूट गया है, तो उसे सुधारने के लिए सुझाव दिए जा सकते हैं.
रामदास अठावले ने कहा, "मुझे लगता है कि सीजेपी की ओर से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करना सही नहीं है. उन्होंने छात्रों के लिए आंदोलन किया था. NEET परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में आंदोलन करना समझ में आता है, लेकिन हर मुद्दे पर इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करते रहना ठीक नहीं है."
टाइगर श्रॉफ हमला मामले में CM फडणवीस की दो टूक, 'अपराधी कहीं भी छुप जाएं...'
चुनाव आयोग की सूची को बताया सही
केंद्रीय मंत्री ने चुनाव आयोग की ओर से तैयार की गई सूची का समर्थन करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि ज्ञानेश कुमार जी ने जो सूची तैयार की है, वह सही है. अगर किसी का नाम सूची से छूट गया है, तो उन्होंने उसका नाम दोबारा शामिल करने का आदेश दे दिया है."
Mumbai, Maharashtra: Union Minister Ramdas Athawale says, "It is not appropriate for CJP to protest demanding the resignation of Gyanesh Kumar. They protested for the students regarding the NEET exam paper leaks, and that can be understood. But for Abhijit Dipke and others to demand resignations on every issue is not right. I feel that whatever voter list Gyanesh Kumar has created is correct. If anyone's name was cut off, they have been given the right to re-add their name. The Election Commission is an independent body..."
— IANS (@ians_india) October 19, 2026
रामदास अठावले ने चुनाव आयोग को स्वतंत्र संस्था बताते हुए कहा, "चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने जो संविधान दिया है, उसकी धज्जियां उड़ाने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए. ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगना उचित नहीं है."
'माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक', IIT के साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता
विपक्ष को सुझाव देने की दी सलाह
उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष को चुनाव आयोग की सूची में कोई कमी नजर आती है, तो उसे सामने लाना चाहिए. इस बारे में उन्होंने कहा, "उन्होंने बहुत अच्छी सूची तैयार की है. अगर विपक्ष के लोगों को कोई सुझाव देना है या सूची में कोई त्रुटि नजर आती है, तो वे अपने सुझाव दे सकते हैं. अगर सूची में कोई गलती पाई जाती है, तो उसे सुधारने के लिए चुनाव आयोग की ओर से निश्चित रूप से प्रयास किया जाएगा. मैं यही कहना चाहता हूं."






















