एक्सप्लोरर

औरंगजेब पर बयान से महाराष्ट्र में बवाल! भड़के एकनाथ शिंदे- 'अबू आजमी देशद्रोही है', निलंबित होंगे सपा MLA?

Abu Azmi Statement On Aurangzeb: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के खिलाफ महाराष्ट्र में FIR दर्ज की गई है. उन्होंने मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ की थी. इसके बाद एकनाथ शिंदे ने एक्शन की मांग की.

Eknath Shinde on Abu Azmi: मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी के बयान पर महाराष्ट्र में सियासी बवाल खड़ा हो गया है.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में कहा कि अबू आजमी देशद्रोही है. उसने छत्रपति शिवाजी का अपमान किया. उन्हें सदन से निलंबित किया जाए. एकनाथ शिंदे ने कहा कि औरंगजेब ने कई मंदिरों को तोड़ा था, उसकी तारीफ करना अपमानजनक है.

अबू आजमी ने क्या कहा था?

सूत्रों ने बताया कि अबू आजमी पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है. महाराष्ट्र में सपा के प्रमुख अबू आजमी ने तारीफ में कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान और बर्मा तक पहुंच गयी थी.

मानखुर्द शिवाजी नगर से विधायक आजमी ने दावा किया, ‘‘हमारा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विश्व सकल घरेलू उत्पाद का 24 प्रतिशत था और भारत को (औरंगजेब के समय) सोने की चिड़िया कहा जाता था.’’

इसी बयान को लेकर बीजेपी और शिवसेना हमलावर है. सोमवार (3 मार्च) को अबू आजमी के बयान के ठीक बाद शिंदे ने कार्रवाई की मांग की. इसके कुछ ही घंटों बाद लोकसभा सांसद नरेश म्हास्के की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयास के आरोप में शिंदे के राजनीतिक गढ़ ठाणे में आजमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.

वहीं आज जैसे ही महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, सत्ता पक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और कार्रवाई की मांग की. विधानसभा के बाहर सत्ता पक्ष के नेता अबू आजमी तस्वीर पर जूते मारते दिखे.

अबू आजमी को जेल में डालना चाहिए- मंत्री

महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि निलंबन की कार्रवाई काफी नहीं है, उन्हें जेल में डालना चाहिए. क्रूर राजा की तारीफ करने वाले, औरंगजेब की बिछड़ी हुई औलाद हैं. हमने हर जगह शिकायत की है, उन्हें जेल जाना ही होगा.

बीड सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड की पूरी कहानी, जिसकी वजह से धनंजय मुंडे को देना पड़ा मंत्री पद से इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget