एक्सप्लोरर

ए भाई जरा देख के चलो! देश के इस एक्सप्रेसवे पर कटे 269 करोड़ के चालान, कहीं आपका नाम तो नहीं?

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से 269 करोड़ के 17 लाख ई-चालान जारी हुए हैं, लेकिन वसूली सिर्फ 9% हुई है.

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पिछले वर्ष 19 जुलाई को ‘इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ (आईटीएमएस) के सक्रिय होने के बाद से यातायात उल्लंघन के लिए 269.47 करोड़ रुपये के 17 लाख ई-चालान काटे गये लेकिन मार्च 2025 तक वसूली मात्र 9 प्रतिशत रही. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

8.89 प्रतिशत ई-चालान का किया गया भुगतान

अधिकारियों के दस्तावेजों के अनुसार, 1.51 लाख या 8.89 प्रतिशत ई-चालान का भुगतान कर दिया गया, जिससे 25.17 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जो भुगतान की जाने वाली कुल राशि का 9.33 प्रतिशत है. सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत दायर एक आवेदन से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने पिछले वर्ष 19 जुलाई से 31 दिसंबर के बीच जारी किए गए 8.84 लाख ई-चालान के लिए आईटीएमएस ऑपरेटर को 57.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया है.

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरटीसी) ने इस परियोजना का क्रियान्वयन किया है. इस एक्सप्रेसवे का निर्माण निगम ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत आरटीओ और राजमार्ग पुलिस के सहयोग से किया है. राज्य परिवहन विभाग ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना के लिए सड़क सुरक्षा कोष से 45 करोड़ रुपये की व्यवहार्यता अंतर निधि दी है.

निगम ने आईटीएमएस के हिस्से के रूप में 40 लोहे के ढांचे और सैकड़ों सीसीटीवी, जिसमें गति का पता लगाने वाले कैमरे, वाहन में भार का पता लगाने वाले सेंसर, मौसम सेंसर, एक कमांड एवं नियंत्रण कक्ष और एक्सप्रेसवे के कई स्थानों पर सहायक सुविधा केंद्र का निर्माण शामिल है.

ई-चालान जारी करने का प्रावधान

अधिकारियों ने बताया कि यातायात के 17 नियमों के उल्लंघन के लिए ई-चालान जारी करने का प्रावधान है, लेकिन अब तक जारी किए गए चालान तय सीमा से तेज गाड़ी चलाने, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना, लेन बदलना, गलत साइड से प्रवेश करना और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने से संबंधित हैं. परिवहन विभाग के दस्तावेजों के अनुसार, जुलाई 2024 से मार्च 2025 के बीच आईटीएमएस प्रणाली के माध्यम से जारी किए गए 17.07 लाख ई-चालानों में से सबसे अधिक 2.81 लाख ई-चालान नवंबर 2024 में जारी किये गये थे, इसके बाद दिसंबर में 2.66 लाख और इस वर्ष जनवरी में 2.56 लाख ई-चालान जारी किये गये.

बस ऑपरेटर केएल शेट्टी ने आरटीआई दायर कर जानकारी मांगी थी, जिसके जवाब में पता चला कि जुलाई 2024 और जनवरी 2025 के बीच ऑपरेटर द्वारा 18.25 लाख ई-चालान बनाए गए लेकिन आरटीओ अधिकारियों ने केवल 12 लाख ई-चालान ही स्वीकृत किए जबकि शेष 6.25 लाख खारिज कर दिए. एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि आईटीएमएस मार्च 2024 में बिना चालान बनाने वाले उपकरणों की पूर्व स्वीकृति के शुरू हुआ था, जो केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के नियम 167 के तहत आवश्यक है.

2002 में एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 

एक अधिकारी ने बताया, “प्रणाली के शुरू होने के बाद ही स्वीकृति प्रक्रिया शुरू की गई थी. परिवहन आयुक्त को चार जुलाई, 2024 को नामित प्राधिकारी नियुक्त किया गया और उसके बाद 16 जुलाई को बिना किसी तकनीकी सत्यापन के स्वीकृति दे दी गई.” परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार से बार-बार प्रयास करने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका, जबकि ‘पीटीआई-भाषा’ द्वारा एमएसआरडीसी को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला. ट्रांसपोर्टरों के नेता बाबा शिंदे ने बताया कि गाड़ी थोड़ी बहुत तेज चलाने के लिए चालान जारी किए जा रहे हैं, जबकि अधिकारियों से बार-बार की गई शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 2002 में हुआ था और इस पर मुख्य रूप से कार, टेम्पो, टैंकर, ट्रेलर, ट्रक और बसें दौड़ती हैं जबकि दोपहिया व तिपहिया वाहन प्रतिबंधित हैं.

ये भी पढ़ें-

अहमदाबाद प्लेन क्रैश RAT की वजह से हुआ! अमेरिकी नेवी के पूर्व पायलट ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget