एक्सप्लोरर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश RAT की वजह से हुआ! अमेरिकी नेवी के पूर्व पायलट ने किया खुलासा

यूएस नेवी के पूर्व पायलट और एविएशन एक्सपर्ट कैप्टन स्टीव ने कहा कि विमान हादसे की असली फुटेज में प्लेन के नीचे की सतह साफ दिखती है और उसमें कुछ ऐसा नजर आता है, जो चौंकाने वाला है.

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून, 2025) को हुए एअर इंडिया के बोइंग-787 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार ने एक पैनल गठित किया है जो 3 महीने के अंदर रिपोर्ट सौंपेगा. इस बीच अमेरिकी नेवी के पूर्व पायलट और जाने माने विमानन विश्लेषक कैप्टन स्टीव (Captain Steve Scheibner) ने प्लेन क्रैश का वीडियो देखने के बाद प्लेन में RAT (Ram Air Turbine) एक्टिवेशन की बात कही है.

एविएशन एक्सपर्ट के अनुसार, एअर इंडिया के बोइंग-787 विमान ने दुर्घटना वाले दिन, जैसे ही टेकऑफ किया, रैम एयर टरबाइन थोड़ी देर बाद ही एक्टिवेट कर दिया गया था जो कि बड़ा संकेत है कि उड़ान भरने के साथ ही विमान किसी बेहद गंभीर संकट से जूझ रहा था. 

एविएशन एक्सपर्ट और जर्नलिस्ट जैकब फिलिप ने बताया कि प्लेन का प्राइमरी इंजन फेल होने पर रैम एयर टरबाइन (RAT) एक्टिवेट किया जाता है ताकि इमरजेंसी पावर ली जा सके.  अगर ऑग्जिलरी पावर यूनिट (APU) काम न करे या बैटरी यूनिट फेल हो जाए तब भी RAT को एक्टिवेट कर दिया जाता है. सिर्फ ऐसी स्थिति में ही RAT काम करता है.

हादसे का असली और हाईक्वीलिटी फुटेज देखने के बाद कैप्टन स्टीव ने RAT के एक्टिवेशन की बात कही है. उन्होंने कहा, 'जो वीडियो सबने देखा, वो असली वीडियो नहीं था. असली फुटेज में विमान के नीचे की सतह साफ दिखती है और उसमें कुछ ऐसा नजर आता है, जो सबको चौंकाने वाला है.'

पहले विमान हादसे का जो वीडियो सामने आया था, वह एक स्क्रीन रिकॉर्डिंग थी, जो किसी ने फोन पर चलते हुए दूसरे डिवाइस से शूट किया था, जिस वजह से जरूरी डिटेल्ट छूट गई थीं. अब ऑरिजनल वीडियो सामने आने के बाद जांच की दिशा ही बदल गई.

कैप्टन स्टीव ने कहा कि वीडियो में विमान के नीचे एक छोटा प्रोपेलर नजर आ रहा है, जिसे RAT (Ram Air Turbine) कहा जाता है. उन्होंने बताया कि यह इमरजेंसी सिस्टम होता है, जो सिर्फ तीन परिस्थितियों में ही बाहर आता है. एक अगर बड़ा इलेक्ट्रिक फेलियर हो जाए, दूसरा हाइड्रॉलिक सिस्टम फेलियर हो जाए या फिर अगर दोनों इंजन बंद हो जाएं तब.

कैप्टन स्टीव ने यह भी बताया कि जब RAT एक्टिवेट किया जाता है और वह बाहर आता है तो एक खास किस्म की आवाज होती है, जो नए वीडियो में भी सुनाई दे रही है और हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री विश्वास कुमार रमेश ने भी बताया कि हादसे से ठीक पहले तेज धमाका सुनाई दिया और हरी और सफेट लाइट जल गईं.

कैप्टन स्टीव का कहना है कि विश्वास कुमार ने जो बताया ये दोनों ही चीजें RAT के एक्टिवेट होने पर होती हैं, जब विमान का मुख्य पावर सिस्टम बंद होकर इमरजेंसी पावर में ट्रांजिशन करता है.

ये भी पढ़ें:

आर्मी के कमांडिंग ऑफिसर से भिड़ा सरकारी अधिकारी, जवानों ने कर दी पिटाई, वीडियो वायरल; जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget