एक्सप्लोरर

Disha Salian Death Case: Narayan Rane और उनके बेटे को पुलिस ने किया तलब, Nitesh Rane बोले- पेश करेंगे सबूत

Disha Salian Death: मुंबई पुलिस ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिवंगत दिशा सालियान के परिवार के आरोपों के बाद केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे को तलब किया है.

Disha Salian Death Case: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व प्रबंधक दिवंगत दिशा सालियान (Disha Salian) के परिवार के आरोपों के बाद केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) और उनके बेटे को तलब किया है. परिवार ने आरोप लगाया है कि नारायण राणे और उनके बेटे नितेश राणे (Nitesh Rane) ने उनके परिवार के सदस्यों को विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर कथित तौर पर बदनाम करने की कोशिश की है. 

इसे लेकर नारायण राणे के बेटे और बीजेपी (BJP) विधायक नीतेश राणे की प्रतिक्रिया सामने आई है. नितेश राणे ने कहा कि उन्हें आज ही नोटिस प्राप्त हुआ है और वो इसे लेकर जल्द ही अपना जवाब देंगे. उन्होंने कहा, "हमें आज पुलिस नोटिस मिला है. हम उन्हें जवाब देंगे. हम दिशा सलियन की मौत के मामले में अदालत में कई सबूत पेश करेंगे. हम यह भी चाहते हैं कि दिशा को न्याय मिले.''

पुलिस ने किया तलब

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा-41ए के तहत बीजेपी के मंत्री तथा उनके बेटे के खिलाफ नोटिस जारी किया और उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा है. उन्होंने बताया कि नोटिस के अनुसार, नितेश राणे को मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के समक्ष तीन मार्च को और उनके पिता नारायण राणे को चार मार्च को पेश होने को कहा गया है.

अपने फ्लैट से गिरकर हुई थी मौत

दिशा सालियन ने उपनगरीय मलाड स्थित एक बहुमंजिला इमारत से आठ जून, 2020 को कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. इसके छह दिन बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदे पर झूलते हुए मृत मिले थे. प्राथमिकी के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री ने 19 फरवरी को एक सालियान की मौत के सिलसिले में कुछ दावे किए थे. इस दौरान उनके बेटे नितेश राणे भी वहां मौजूद थे.

दिशा की मां ने लगाए ये आरोप

अधिकारी ने बताया कि दिशा की मां वसंती सालियान की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई. इससे पहले वसंती सालियान ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएसडब्ल्यूसी) से सम्पर्क किया था और सालियान परिवार को विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर बदनाम करने के लिए नारायण राणे, नितेश राणे और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि एमएसडब्ल्यूसी ने पुलिस से दिशा सालियन की मौत के बारे में गलत जानकारी फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक करने और इस संबंध में नारायण राणे और नितेश दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें

Maharashtra Budget Session: महाराष्ट्र के बजट सत्र में गतिरोध कम होने के संकेत नहीं, विपक्ष ने किया सीएम की टी पार्टी का बहिष्कार

Maharashtra: Anil Deshmukh की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने दी CBI को बयान भी दर्ज करने की अनुमति

PMC Bank Scam: पीएमसी बैंक घोटाले मामले में नहीं मिली Kirit Somaiya के बेटे को जमानत, Sanjay Rau बोले- पिता-पुत्र जाएंगे जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget