एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में आज सीएम का शपथ ग्रहण, महाकाल मंदिर के पुरोहितों ने देवेंद्र फडणवीस को दिया आशीर्वाद

Maharashtra Oath Ceremony: देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं. शपथ ग्रहण से पहले महाकाल मंदिर के पुरोहितों ने मुंबई आकर फडणवीस को आशीर्वाद दिया है.

Devendra Fadnavis visits Mahakal Mandir: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले देवेंद्र फडणवीस ने भगवान महाकाल (Mahakal) का आशीर्वाद लिया. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से पहुंचे पंडित और पुरोहित ने उन्हें आशीर्वाद दिया. इसके साथ ही उन्हें महाकाल मंदिर की तस्वीर भेंट की. उन्होंने देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को महाकालेश्वर मंदिर आने के न्यौता दिया जिसे फडणवीस ने स्वीकार कर लिया.
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस शपथ लेने वाले हैं. इसके पहले उनके निवास पर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी रमन त्रिवेदी ने उनसे मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल का तस्वीर, प्रसाद और दुपट्टा भावी मुख्यमंत्री को दिया. पंडित रमन त्रिवेदी ने बताया कि उनके निवास पर बधाई देने वालों की काफी भीड़ लगी हुई थी . इसके बावजूद उन्होंने काफी देर तक उनसे बातचीत की.
 
पूर्व में कई बार देवेंद्र फडणवीस भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन आ चुके हैं.  महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने एक बार फिर उन्हें दर्शन करने आने का आमंत्रण दिया.आमंत्रण को फडणवीस ने स्वीकार करते हुए कहा कि वह जल्द ही आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर आएंगे.
 
शपथ विधि में शामिल होंगे पुरोहित
 
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित रमन त्रिवेदी ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात के दौरान  कहा कि "पंडित जी शपथ विदाई समारोह में आपको रहना है". पंडित रमन त्रिवेदी ने बताया कि वह शपथ समारोह में शामिल होने वाले हैं. उन्हें आमंत्रण भी मिला था जिसके बाद ही वह उज्जैन से मुंबई के लिए रवाना हुए थे.
 
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बनने जा रहे हैं. इससे पहले 2014 से 2019 के बीच फुल टर्म के लिए  सीएम रहे थे. 2019 में शपथ तो लिया था लेकिन सहयोगी पार्टी का समर्थन हासिल ना हो पाने के कारण इस्तीफा देना पड़ा था. 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget