एक्सप्लोरर

45 मिनट की मुलाकात में मान गए एकनाथ शिंदे, फडणवीस की सरकार में बनेंगे डिप्टी CM

Eknath Shinde News: एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने के दावे के बाद उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के साथ 45 मिनट बैठक की, जिसके बाद यह फैसला लिया.

Eknath Shinde Maharashtra Deputy CM: एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. वो ये पद ग्रहण करने के लिए तैयार हो गए हैं. राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद वर्षा बंगले पर शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच 45 मिनट तक बैठक चली, जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने शिवसेना नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया. 

बैठक पूरी होने के कुछ देर बाद ही एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करने का फैसला लिया. अब गुरुवार, 5 दिसंबर को आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और साथ ही अजित पवार और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम का पदभार ग्रहण करेंगे. 

देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे से की थी अपील
दरअसल, महायुति में सीएम पद की तस्वीर बुधवार को साफ हो गई. देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. ये साफ हो गया कि अब अगले सीएम फडणवीस ही होंगे. इसके बाद राज्यपाल से महायुति के नेताओं ने मुलाकात की. इस दौरान एकनाथ शिंदे ने ही राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए जरूरी विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा. इसके बाद महायुति के तीनों नेता मीडिया से मुखातिब हुए. सब ये जानना चाहते थे कि क्या शिंदे, फडणवीस की सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगे?

एकनाथ शिंदे से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण कल है, वो उस समय तक फैसला ले लेंगे. उनके इस जवाब ने फिर सस्पेंस बना दिया था. हालांकि, अब एकनाथ शिंदे ने अपना फैसला साफ कर दिया है और यह दिखा दिया है कि अब कोई नाराजगी की बात नहीं है.

क्या एकनाथ शिंदे को मिलेगा गृहमंत्री का पद?
हालांकि, सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे गृहमंत्रालय का पद चाहते हैं. इसलिए वो अपनी 'चुप्पी' के जरिए बीजेपी पर दबाव बना रहे हैं. अगर मंत्रालयों के बंटवारे में पेंच फंसता है तो दिल्ली में फिर बैठक हो सकती है.

यह भी पढ़ें: महायुति की नई सरकार के पास कितने दलों का समर्थन? देवेंद्र फडणवीस ने गिना दिए नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget