एक्सप्लोरर

Maharashtra: डिप्टी CM फडणवीस का दिलचस्प बयान- 'शिवसेना के साथ हमारा इमोशनल अलायंस वहीं NCP के साथ...'

Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो भी एनडीए में आना चाहते हैं उनका स्वागत है. लेकिन कांग्रेस जैसी सोच को हम स्वीकर नहीं करेंगे. तुष्टिकरण में भरोसा रखने वाले स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में जब से शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन में एनसीपी की एंट्री हुई है तब से सियासी पारा चढ़ा हुआ है. वहीं ऐसे माहौल में नेताओं के बयानों ने सियासी तड़का लगाया हुआ है. राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन पर बेहद ही दिलचस्प बयान दिया है. डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के साथ बीजेपी का गठबंधन इमोशनल है और वहीं एनसीपी के साथ पॉलिटिकल अलायंस है. उन्होंने कहा कि जो भी इसमें शामिल होने को इच्छुक है उसका भारतीय जनता पार्टी स्वागत कर सकती है लेकिन कांग्रेस जैसी सोच स्वीकर नहीं है.

देवेंद्र फडणवीस ने ये बयान 'महाविजय 2024' कार्यक्रम के दौरान दिया. ये पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक तरह का वर्कशॉप था जिसमें अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई. इस वर्कशॉप का आयोजन भिवंडी में किया गया था. 

Maharashtra: सहयोगी के बीच रार से बचने की कवायद, शिवसेना, NCP और BJP ने किया ये अहम फैसला

डिप्टी सीएम ने कहा, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ हमारा गठबंधन एक भावनात्मक गठबंधन है. बीजेपी और शिवसेना दोनों 25 साल से अधिक समय से एक साथ हैं. अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ हमारा गठबंधन एक राजनीतिक गठबंधन है." हालांकि उन्होंने ये भी कहा, "अगले 10-15 सालों में हम एनसीपी के साथ भी एक भावनात्मक गठबंधन भी तैयार कर सकते हैं." इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग तुष्टिकरण में विश्वास करते हैं उन्हें हम स्वीकार नहीं करेंगे. एआईएमआईएम और मुस्लिम लीग के एनडीए में कोई जगह नहीं है.

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे के नेतृ्त्व वाली शिवसेना ने पिछले साल जून में बीजेपी के साथ गठबंधन की सरकार बनाई थी. एकनाथ शिंदे को गठबंधन की सरकार में सीएम का पद दिया गया था. वहीं, अजित पवार की अगुवाई में 2 जुलाई 2023 को एनसीपी के विधायक शिंदे सरकार में शामिल हुए. अजित पवार के साथ कुल नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. अजित पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget