एक्सप्लोरर

Maharashtra: सहयोगी के बीच रार से बचने की कवायद, शिवसेना, NCP और BJP ने किया ये अहम फैसला

Maharashtra Politics: एक-दो दिनों में महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार होना है. वहीं राज्य में अगले साल चुनाव भी होने हैं. इस बीच सत्तारूढ़ तीनों सहयोगी दलों ने मिलकर को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाई है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार और अगले साल होने वाले चुनावों से पहले शिवसेना, एनसीपी और बीजेपी ने को-ऑर्डिनेशन कमेटी का एलान किया है. महाराष्ट्र में अभी तक कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है और सहयोगी दलों में गतिरोध की स्थिति है. इसमें तीनों गठबंधन दलों ने चार-चार सदस्य होंगे. बीजेपी के एमएलसी प्रसाद लाड इस कमेटी के को-ऑर्डिनेटर होंगे. शिवसेना की तरफ से इस कमेटी में दादा भुसे, उदय सामंत, शंभुराज देसाई और राहुल शेवाले होंगे. एनसीपी की तरफ से छगन भुजबल, सुनील तटकरे, दिलीप वल्से पाटिल और धनंजय मुंड शामिल किए गए हैं. वहीं बीजेपी की तरफ से आशीष शेलार, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रशेखब बावनकुले इस कमेटी का हिस्सा होंगे.

महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और बीजेपी मिलकर सरकार चला रही है. 2 जुलाई को एक चौंकाने वाले सियासी घटनाक्रम में अजित पवार अपने विधायकों के साथ महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल हो गए. उनके साथ कुल नौ एनसीपी विधायकों ने महाराष्ट्र में मंत्री पद की शपथ ली. अजित पवार को महाराष्ट्र का दूसरा डिप्टी सीएम बनाया गया. देवेंद्र फडणवीस भी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम हैं. 

Maharashtra: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की बड़ी मांग, कहा- 'महाराष्ट्र में लागू हो राष्ट्रपति शासन क्योंकि...'

सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार और उनके विधायकों के विभागों का आवंटन नहीं हुआ है. वहीं, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार भी लंबे समय से अटका हुआ है. पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है. लेकिन अब माना जा रहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार कर लिया जाएगा और मंत्रियों को विभाग बांट दिए जाएंगे. एनसीपी मंत्रिमंडल में वित्त और जल संसाधन जैसे अहम मंत्रालय चाह रही है और समझा जाता है कि शिवसेना इसके खिलाफ है. एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार ने कैबिनेट विस्तार से पहले बुधवार (12 जुलाई) को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget