एक्सप्लोरर

Union Budget 2025: देश के बजट पर देवेंद्र फडणवीस बोले- अब युवाओं को मिलेगा बंपर मौका, क्या होगा खास?

Union Budget 2025: केंद्रीय बजट को 'सपनों का बजट' बताते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट की सराहना की.

Devendra Fadnavis on Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार, एक फरवरी को देश का बजट पेश किया. इस बजट को 'ऐतिहासिक' माना जा रहा है, क्योंकि इसमें मिडिल क्लास के लिए इनकम टैक्स में छूट के साथ-साथ कई सुविधाएं शामिल हैं. इसको लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बयान दर्ज किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया. 

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत ही जबरदस्त बजट पेश किया है. इसे हमारे मध्यम वर्ग के लिए 'ड्रीम बजट' यानी 'सपनों का बजट' कहा जा सकता है. इसके लिए मैं उन्हें बहुत बधाई देता हूं."

'भारत की अर्थव्यवस्था में मील का पत्थर'
सीएम ने आगे कहा, "बजट में इनकम टैक्स में मिली छूट का स्लैब बदला गया है और 12 लाख रुपये तक की इनकम पर किसी तरह के टैक्स न लगने का ऐलान किया गया  है. यह घोषणा निश्चित रूप से भारत की अर्थव्यवस्था के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी."

'पीएम मोदी ही लाए थे ढाई लाख की इनकम पर छूट'
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "टैक्स में छूट का दायरा 7 लाख से सीधा 12 लाख तक जंप कर गया है. साल 2014 में पीएम मोदी ही ढाई लाख रुपये की इनकम पर छूट की लिमिट लेकर आए थे. अब यह छूट 12 लाख रुपये तक हो गई है. यहां तक का सफर हमारे मिडिल क्लास, सैलेरीड और नए नौकरी वालों के लिए सुखकारी अनुभव होगा. इस कारण एक डिस्पोजेबल इनकम बड़े तबके के हाथों में आएगी, जिसके कारण खरीद और डिमांड दोनों बढ़ेंगी. इससे MSME को भी फायदा होगा, रोजगार बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था पर असर दिखाई देगा."

'किसानों के लिए फायदे का बजट'- देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री ने कहा, "कृषि के क्षेत्र में घोषित की गईं अलग-अलग योजनाओं के साथ 100 जिलों में नई कृषि योजना का ऐलान किया गया है. इसके अलावा, दलहन-तिलहन के लिए नई योजना की घोषणा की गई. इससे बड़े पैमाने पर किसानों को फायदा होगा. वहीं, केंद्र सरकार 100 फीसदी माल खरीदने की बात कर रही है, जिससे किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा."

'युवा रोजगार के लिए बजट में बेहतरीन ऐलान'
देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, "युवाओं के लिए एमएसएमई का क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण है. इस क्षेत्र में क्रेडिट लिमिट और थ्रेशहोल्ड लिमिट बढ़ाने के कारण फायदा होने वाला है. उसके साथ-साथ स्टार्टअप इकोसिस्टम में भी फायदा होगा. महाराष्ट्र हमारे देश का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है. ऐसे में स्टार्टअप को भी 20 करोड़ तक का लोन देने के ऐलान से इसे बूस्ट मिलेगा और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल सकेगा."

ऐसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस बजट को 21वीं शताब्दी में भारत के विकास को नई दिशा देने वाले बजट बताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है.

यह भी पढ़ें: 'मुझे गवर्नर पद देना मेरे मुंह पर...', राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा पर NCP नेता छगन भुजबल का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, किसानों के 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल होंगे माफ
CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, किसानों के 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल होंगे माफ
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
Delimitation Bill: शरद पवार के NDA को समर्थन के संकेत, अब कांग्रेस ने कहा, 'वो बड़े नेता लेकिन...'
परिसीमन बिल: शरद पवार ने NDA को समर्थन देने के दिए संकेत, अब कांग्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget