एक्सप्लोरर

पंकजा मुंडे की विधान परिषद उम्मीदवारी पर देवेंद्र फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

MLC Candidate Pankaja Munde: महाराष्ट्र में 11 सीटों पर 12 जुलाई को विधान परिषद का चुनाव है. बीजेपी ने इसके लिए पांच उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. इस लिस्ट में पंकजा मुंडे का नाम भी शामिल है.

Maharashtra MLC Election 2024: बीजेपी ने महाराष्ट्र में आगामी विधान परिषद चुनाव (MLC Election 2024) के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है. इनमें बीजेपी नेता पंकजा मुंडे भी शामिल हैं. लोकसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी ने एक बार फिर पंकजा मुंडे पर भरोसा जताया है. बीजेपी ने इसके अलावा पूर्व विधायक योगेश तिलेकर, परिणय फुके, अमित गोरखे और सदाभाऊ खोत को अपना उम्मीदवार बनाया है. विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया 12 जुलाई को होगी. 

पंकजा मुंडे की उम्मीदवारी पर देवेंद्र फडणवीस क्या बोले? 
डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, केंद्र इस बात से खुश है कि पंकजा मुंडे को विधान परिषद का उम्मीदवार घोषित किया गया है. हम सभी का आग्रह था कि पंकजाताई को विधान परिषद में जगह मिलनी चाहिए. इसे बीजेपी केंद्रीय समिति ने स्वीकार कर लिया. उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं इसके लिए आभारी हूं. 

विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र बीजेपी की ओर से केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के लिए 11 नामों की सूची भेजी गई थी. इस बीच लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बीजेपी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. आगामी राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए 5 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. 

बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव मुंडे 2019 में राज्य विधानसभा चुनाव हार गई थीं और हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीड से एनसीपी (SP) के बजरंग सोनवणे से हार गई थीं. अन्य उम्मीदवारों में, तिलेकर पुणे से हैं, खोत सांगली से हैं और गोरखे पिंपरी चिंचवड से बीजेपी के पदाधिकारी हैं और मातंग समुदाय से आते हैं, जो राज्य के पिछड़े वर्गों में से एक है.

फुके नागपुर से हैं और बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं.  विधानसभा सदस्यों (विधायकों) द्वारा चुने गए 11 एमएलसी का छह साल का कार्यकाल 27 जुलाई को पूरा होने वाला है.

ये भी पढ़ें: Pune Zika Virus: पुणे में तेजी से फैल रहा जीका वायरस, दो गर्भवती महिलाओं समेत 6 लोग संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget