एक्सप्लोरर

BMC चुनाव नतीजों पर देवेंद्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे को जवाब, 'भगवान की मर्जी है कि मेयर...'

BMC Election Result 2026: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई के लोगों में जो विश्वास जताया है वो आशा और आकांक्षा पूरी करने की ताकत बीजेपी-शिवसेना में है, इसलिए जनता ने हमें मैंडेट दिया.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महानगरपालिका चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने इस बार तय कर दिया था कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है, हम उनके साथ हैं, इसलिए भाजपा नंबर एक पार्टी बनी और जहां हमारा गठबंधन था वहां लोगों ने उन्हें भी मदद की तो महाराष्ट्र इस बार पूरी तरह से पीएम मोदी, भाजपा और महायुति गठबंधन के साथ था. कांग्रेस हो या कोई और पार्टी हो उन्हें जनता ने शिकस्त दी है और बता दिया है कि महाराष्ट्र में विकास का एजेंडा चलेगा. उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी तंज कसा.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें यूबीटी प्रमुख ने कहा कि अगर भगवान चाहेंगे तो मुंबई का मेयर उनका होगा. सीएम ने कहा, "देवा' का क्या मतलब है? मैं या भगवान? क्योंकि मुझे भी देवा (देवा भाऊ) कहा जाता है.'' 

मेयर महायुति का होगा और कोई विवाद नहीं- फडणवीस

पुणे में मीडिया से बातचीत में उन्होंने आगे कहा, ''यह सच में भगवान की मर्ज़ी है कि मेयर महायुति का होगा. मेयर कौन बनेगा, मेयर कब चुना जाएगा, यह कहां तय होगा, और कितने सालों के लिए, ये सभी फैसले मैं, एकनाथ शिंदे और हमारे पार्टी नेता मिलकर लेंगे. इस पर कोई विवाद नहीं है.''

पारदर्शी तरीके से BMC चलेगी- देवेंद्र फडणवीस

BMC में जीत बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस और मुंबई बीजेपी के बड़े नेता दादर स्थित मुंबई BJP दफ्तर पहुंचे. इस कार्यक्रम में BJP के विजयी नगरसेवक भी पहुचे. इस मौके पर सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, ''पीएम मोदी के विज़न पर महायुति की जीत हुई है. पांच साल के लिए महायुति की जीत हुई है. सभी बातें मीडिया के सामने नहीं बोली जाती. मुंबई के लोगों में जो विश्वास जताया है वो आशा और आकांक्षा पूरी करने की ताकत बीजेपी-शिवसेना में है, इसलिए जनता ने हमें मैंडेट दिया है. पारदर्शी तरीके से BMC चलेगी. जिम्मेदारी से पांच साल चलाएंगे.''

बीएमसी चुनाव में बीजेपी-शिवसेना को बहुमत

बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिका चुनाव के नतीजे शुक्रवार (16 जनवरी) को आए थे. बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के गठबंधन ने BMC चुनावों में 118 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया. बीएमसी में कुल 227 वार्ड हैं और बहुमत का आंकड़ा 114 है. इस चुनाव में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने हाथ मिलाया था लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ और हार का मुंह देखना पड़ा.

बीएमसी चुनाव में किसे कितनी सीटें मिलीं?

  • बीजेपी-89
  • शिवसेना (शिंदे गुट)-29
  • शिवसेना (उद्धव गुट)-65
  • मनसे-6
  • कांग्रेस-24
  • एआईएमआईएम-8
  • एनसीपी (अजित पवार)-3
  • एनसीपी (शरद पवार)-1
  • सपा-2
मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के लॉकडाउन वाले बयान पर संजय राउत बोले, 'जिस तरह से...'
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के लॉकडाउन वाले बयान पर संजय राउत बोले, 'जिस तरह से...'
महाराष्ट्र में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल का स्टॉक? CM देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी
महाराष्ट्र में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल का स्टॉक? CM देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी
Maharashtra: सतारा-पंढरपुर मार्ग पर भीषण हादसा, दर्शन को जा रहे भक्तों की कार पलटी, 2 की मौत
Maharashtra: सतारा-पंढरपुर मार्ग पर भीषण हादसा, दर्शन को जा रहे भक्तों की कार पलटी, 2 की मौत
Maharashtra News: ‘कैप्टन बाबा’ का खौफनाक खेल उजागर, मर्सिडीज कार समेत 5 करोड़ की ठगी, SIT ने जांच की शुरू
‘कैप्टन बाबा’ का खौफनाक खेल उजागर, मर्सिडीज कार समेत 5 करोड़ की ठगी, SIT ने जांच की शुरू
Advertisement

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज; देखें पूरी लिस्ट 
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
ट्रेन-बस या मेट्रो... जेवर एयरपोर्ट के लिए कौन-सा ट्रांसपोर्ट बेस्ट? जानें फायदे का सौदा
ट्रेन-बस या मेट्रो... जेवर एयरपोर्ट के लिए कौन-सा ट्रांसपोर्ट बेस्ट? जानें फायदे का सौदा
Lakme Fashion Week: लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!
लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!
Embed widget