एक्सप्लोरर

CM देवेंद्र फडणवीस बोले, 'मराठी भाषा को प्रमोट करने के लिए आंदोलन करना गलत नहीं लेकिन...'

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार भी मानती है कि मराठी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. लेकिन अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो कार्रवाई भी हो.

Devendra Fadnavis On Marathi Language: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए आंदोलन करना गलत नहीं है, लेकिन इसे कानून के दायरे में ही रहना चाहिए. फडणवीस ने आगे चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति या ग्रुप जो गैरकानूनी काम करता है, उसे कानूनी परिणाम भुगतने होंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र में मराठी के लिए आंदोलन करना गलत नहीं है. यहां तक ​​कि सरकार भी मानती है कि मराठी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. लेकिन अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए."
 
MNS कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा गार्ड पर किया था हमला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का ये बयान उस घटना के मद्देनजर आया है जिसमें कथित तौर पर मराठी भाषा का अपमान करने के लिए MNS कार्यकर्ताओं द्वारा एक सुरक्षा गार्ड पर हमला किया गया था. गौरतलब है कि एक सुरक्षा गार्ड की ओर से मराठी भाषा का कथित तौर पर अपमान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई थी. 

सुरेश भैयाजी जोशी के बयान से भी छिड़ा था विवाद

इससे पहले भी राज्य में भाषा को लेकर विवाद छिड़ा था, जब आरएसएस के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा था कि मुंबई आने वालों को मराठी सीखने की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि गुजराती 'मुंबई के घाटकोपर इलाके की भाषा है'. बाद में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सफाई देते हुए कहा कि मराठी राज्य में हमारी पहली भाषा है. 

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा, "भैयाजी जोशी ने जो कहा, उस पर स्पष्टीकरण दिया है. मैं भी यही कहता हूं कि मराठी महाराष्ट्र में हमारी पहली भाषा है. उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी ने) मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है. विपक्ष के लोग जो दूसरी भाषाओं में पोस्टर लगा रहे थे, अब राजनीति कर रहे हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है." 

आरएसएस नेता भैयाजी जोशी ने बाद में यह भी स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से समझा गया, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मराठी महाराष्ट्र और मुंबई की भाषा है. उन्होंने ये भी कहा था, ''यहां विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमि के लोग रहते हैं और यह स्वाभाविक अपेक्षा है कि वे मराठी सीखें और समझें.''

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Pune News: पुणे में इफ्तार कर रहे लोगों पर हमला, 150 लोगों की भीड़ ने डंडों और पत्थरों से की पिटाई
पुणे में इफ्तार कर रहे लोगों पर हमला, 150 लोगों की भीड़ ने डंडों और पत्थरों से की पिटाई
Mumbai News: तिलकनगर में नाबालिग से गैंगरेप, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का दिया था झांसा, 2 गिरफ्तार
मुंबई: तिलकनगर में नाबालिग से गैंगरेप, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का दिया था झांसा, 2 गिरफ्तार
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Embed widget