एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पर CM देवेंद्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर तंज, 'बालासाहेब का थोड़ा भी अंश बाकी होगा तो...'

Waqf Amendment Bill: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाते हुए कहा कि वक्फ की जमीन को कांग्रेस के नेताओं ने लूटा और वह गलती एक बार फिर ना हो जाए, उसका बिल में प्रावधान किया गया है.

Devendra Fadnavis On Waqf Amendment Bill: वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है. केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में इस बिल को पेश किया. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इस बिल को इंसाफ देने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि इस विधेयक से वक्फ की जमीनों की लूट करने वालों पर पाबंदी लगेगी. साथ ही उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी घेरा.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''जो हमारे संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द का इस्तमाल किया है, उसे न्याय देने वाला यह बिल है. वक्फ की जमीन को कांग्रेस के नेताओं ने लूटा और वह गलती एक बार फिर ना हो जाए, उसका प्रावधान किया गया है. लुटेरे पर पाबंदी लाने वाला यह विधायक है.''

'जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे'

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा, ''यह महिलाओं को स्थान देने वाला बिल है. हमें विश्वास है यह बिल पास होगा. मैं ऐसा मानता हूं कि जिनका विवेक बुद्धि जागृत है, वह इस बिल को समर्थन देंगे. स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे का थोड़ा भी अंश बाकी होगा तो शिवसेना (UBT) इस विधेयक को समर्थन देगी.''

खास समुदाय की जमीन पर सरकार की नजर- कांग्रेस

उधर, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में बुधवार (02 अप्रैल) को आरोप लगाते हुए कहा कि एक खास समुदाय की जमीन पर सरकार की नजर है. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा वक्फ कानून में संशोधन होने पर देश में मुकदमेबाजी बढ़ेगी. उन्होंने कहा, ''यह कानून को और मजबूत बनाने के लिए होना चाहिए लेकिन इस विधेयक से देश में और समस्या बढ़ेगी, मसले बढ़ेंगे और मुकदमेबाजी भी बढ़ेगी.''

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भाषण में राजनीतिक आरोप लगाये और सदन को गुमराह किया. इस मसले को लेकर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच नोकझोंक देखी गई.

 

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget