एक्सप्लोरर

BMC चुनाव को लेकर बोले CM देवेंद्र फडणवीस, 'मुंबई की जनता ने महायुती का मेयर...'

Devendra Fadnavis News: बीएमसी चुनाव में राज और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन की अटकलों को लेकर पूछे गए सवाल पर CM देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस चुनाव में महायुती की जीत का दावा किया.

बीएमसी चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में सियासी हलचल बढ़ गई है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की ओर से उद्धव ठाकरे के 65वें जन्मदिन पर उनसे मुलाकात करने के बाद दोनों के बीच गठबंधन की भी अटकलें हैं. इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार (28 जुलाई) को दावा करते हुए कहा कि किसी का किसी से भी गठबंधन हो लेकिन महायुती का मेयर बनना तय है और इसे मुंबई की जनता ने ठान लिया है.

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''कौन किसके साथ गठबंधन करेगा, ये मायने नहीं रखता है. मुंबई की जनता ने महायुती का मेयर बनाने का मन में ठान लिया है.''

चुनाव से पहले विपक्षी दल दुष्प्रचार करते हैं- फडणवीस

इसके साथ ही सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि विपक्षी दल चुनाव से पहले ही दुष्प्रचार अभियान चलाना और झूठे आख्यान गढ़ना शुरू कर देते हैं, क्योंकि वे विकास के मामले में सरकार से मुकाबला नहीं कर सकते. वर्धा में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फडणवीस ने महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक की भी सराहना की और कहा, ‘‘99 प्रतिशत विरोधियों ने इस विधेयक को पढ़ा तक नहीं है.’’

हमने 2014 से हर शहर की सूरत बदल दी- देवेंद्र फडणवीस

उन्होंने आगे कहा, ''हमने 2014 से हर शहर की सूरत बदल दी है. हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारे विरोधी विकास के मुद्दे पर हमसे मुकाबला नहीं कर सकते. वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास का मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए, वे हर दिन गलत सूचना देने का अभियान चलाते हैं और झूठे आख्यान गढ़ते हैं.''

बीएमसी चुनाव में ठाकरे ब्रदर्स आएंगे साथ?

गौरतलब है कि राज ठाकरे करीब 6 साल बाद रविवार (27 जुलाई) को मातोश्री पहुंचकर उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दी थी. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और पार्टी सांसद संजय राउत ने राज ठाकरे का स्वागत किया था. सियासी गलियारों में चर्चा है कि आगामी बीएमसी चुनाव में ठाकरे ब्रदर्स गठबंधन कर सकते हैं. करीब 20 साल बाद 5 जुलाई को संयुक्त रैली में राज और उद्धव ठाकरे किसी राजनीतिक मंच पर नजर आए थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर फिर हुआ विवाद, महिला ने लोगों पर छिड़का ‘पेपर स्प्रे’
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर फिर हुआ विवाद, महिला ने लोगों पर छिड़का ‘पेपर स्प्रे’

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget