एक्सप्लोरर

'मैं राहुल गांधी को इतना ही बोलूंगा कि वो...', डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस सांसद को घेरा

Maharashtra Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश के संस्थानों को बर्बाद करके शिवाजी महाराज के सामने शीश झुकाने का कोई औचित्य नहीं. इस पर फडणवीस ने कांग्रेस सांसद को घेरा.

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के लिए एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है. इसके साथ ही उन्होंने मुंबई मेट्रो को लेकर भी पीएम मोदी की तारीफ की. वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया. 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ''मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के लिए आपका धन्यवाद. मोदी जी मुंबई को जो मेट्रो मिली है वो आपकी और जापान की दोस्ती के कारण हुआ है.'' 

छत्रपति शिवाजी को लेकर फडणवीस का राहुल गांधी पर हमला

उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी आज कोल्हापुर में आए है. मैं राहुल गांधी को इतना ही बोलूंगा कि वो छत्रपति शिवाजी महाराज पर बोलने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने जो अपनी किताब में छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया है, उसके लिए पहले तमाम शिवप्रेमी से माफ़ी मांगे.''

राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को भयभीत कर और देश के संविधान और संस्थानों को बर्बाद करके छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने सिर झुकाने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में शिवाजी महाराज की प्रतिमा इसलिए गिरी, क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों की मंशा और विचारधारा गलत थी.

पीएम नरेंद्र मोदी का महाराष्ट्र दौरा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (5 अक्टूबर) को महाराष्ट्र के दौरे पर रहे. उन्होंने राज्य के वाशिम में कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी करीब 23,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की. पीएम महाराष्ट्र के एक-दिवसीय दौरे पर सुबह नांदेड़ हवाई अड्डा पहुंचे थे. यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए वाशिम गए. यहां उन्होंने पोहरादेवी स्थित जगदम्बा मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद वो संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये.

इसके बाद प्रधानमंत्री ने बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया, जिसमें बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि बाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मोदी ने करीब 9.4 करोड़ किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत 20,000 करोड़ रुपये की 18वीं किस्त जारी की. 

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के तहत महाराष्ट्र में 19 मेगावाट क्षमता के 5 सौर पार्क का उद्घाटन किया.  कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन' योजना के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया.

ये भी पढ़ें:

मुंबई में अंडरग्राउंड मेट्रो के पहले फेज का काम पूरा, कौन-कौन से हैं स्टेशन, कब से शुरू होगी और कितना है किराया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget