एक्सप्लोरर

डिप्टी CM फडणवीस का बड़ा दावा, 'BJP सबसे बड़ी पार्टी, इसलिए विधानसभा चुनाव में...'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. महाराष्ट्र में महायुति यानी एनडीए में शिवसेना, बीजेपी और एनसीपी शामिल है.

महाराष्ट्र में सभी राजनीतिक दलों को लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार है. लेकिन इस बीच बीजेपी के सीनियर नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा सीटों के चुनावों के लेकर सीट शेयरिंग पर बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें निश्चित रूप से मिलेंगी.

हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि महायुति गठबंधन में शामिल सभी तीनों दल विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर मिलकर फैसला करेंगे. महाराष्ट्र की महायुति सरकार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अलावा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं.

फडणवीस ने पत्रकारों से कहा, “महायुति के तीनों दलों के नेता विधानसभा चुनाव के लिए एक उचित सीट-बंटवारे का फॉर्मूला तय करने के लिए बैठक करेंगे और उसी के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी. जाहिर है सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण बीजेपी को सबसे ज्यादा सीट मिलेंगी. हालांकि, सीट बंटवारे में हमारे सहयोगियों को उचित सम्मान दिया जाएगा.”

वह एनसीपी के नेता छगन भुजबल की टिप्पणी पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे. भुजबल ने कहा था कि उनकी पार्टी को कुल 288 सीट में से कम से कम 80 से 90 सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा. महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

साल 2019 के विधानसभा चुनावों में, बीजेपी ने 122 सीट पर चुनाव लड़ा था और 105 सीट जीती थीं, जबकि उसकी तत्कालीन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) 63 सीट पर लड़ी थी और 56 पर विजयी रही थी. विपक्षी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अविभाजित) ने 41 सीट जीती थीं.

फड़णवीस ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्होंने (फडणवीस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी को हरवाने का प्रयास किया है. बीजेपी नेता ने कहा, ''मैं उस व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करना चाहता जो गांजा पीकर अखबार में लेख लिखता है.''

'हैलो...मुंबई के ताज होटल और एयरपोर्ट पर बम है', इतना बोल कॉलर ने काटा फोन, फिर क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget