एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Update: तीसरी लहर के बीच के मुंबई वालों के लिए राहत की खबर, जानें क्या कहते हैं ताजा आंकड़े

देशभर में जहां कोरोना की तसरी लहर का असर दिखाई दे रहा है, वहीं अब मुंबईवासियों के लिए इस बीच ये राहतभरी खबर सामने आई है. सोमवार को मुंबई में नए कोरोना मामलों में कमी दर्ज की गई.

Mumbai Corona Update: देशभर में कोरोना की तीसरी लहर लगातार अपने पैर पसार रही है. लेकिन बीते कुछ दिनों से लगातार चिंता का विषय बने हुए कोरोना वायरस को लेकर अब मुंबईवासियों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है. सोमवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के केसों में कमी दर्ज की गई है. जहां रविवार को मुंबई में 19 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए थे वहीं, सोमवार को ये आंकड़ा घटकर 13 हजार पर आ गया है. 

रविवार को मुंबई में कोरोना के कुल 19474 नए मामले सामने आए थे, वहीं अब सोमवार को कोरोना के 13638 मामले सामने आए हैं. सोमवार को मुंबई में कुल 59242 कोरोना टेस्ट किए गए जिनमें से 13648 मामले पॉजिटिव पाए गए. इन आंकड़ों के साथ मुंबई में सोमवार को पॉजिटिविटी रेट 23 प्रतिशत दर्ज किया गया.  

कोरोना के गिरते मामले जहां एक तरफ राहत की खबर की तरह सामने आए हैं, वहीं इसी के साथ कई सवाल भी खड़े हो गए हैं. सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि क्या तीसरी लहर खत्म हो रही है या सरकार सही आंकड़े नहीं जुटा पा रही है.

दरअसल, तीसरी लहर में लोग केवल सरकारी टेस्ट पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि इस बार लोग सेल्फ कोविड टेस्ट किट का भी जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. यही सेल्फ कोविड टेस्ट किट अब सरकार के लिए मुश्किल का सबब बन रही है. BMC मुंबई में कोरोना सेल्फ टेस्ट किट की बिक्री को लेकर सतर्क हो गई है. साथ ही खुद से कोविड टेस्ट करके जानकारी छुपाने वालों पर कारवाई करने की तैयारी कर रही है.

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में 96000 लोगों ने किट के माध्यम से कोरोना टेस्ट किया है. उसमें से सिर्फ 3000 लोगों ने खुद को पॉजिटिव घोषित किया है. वहीं आधिकारिक रूप से टेस्ट किए जाने का आंकड़ा कुछ और कहानी कह रहा है. वहीं पूरे राज्य की बात करें तो सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 33,470 नए मामले आए हैं जो कि रविवार को मिले 44,388 मामलों के अपेक्षा काफी कम हैं. रविवार महाराष्ट्र में 2,02,932 कोरोना जांच हुई थी जबकि सोमवार को केवल 1,73,806 कोरोना जांच हुई है. 

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट, जानिए यहां

Pune News: पुणे में लगातार कोरोना की चपेट में पुलिस विभाग, पिछले एक सप्ताह में 232 हुए कोरोना संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget