एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में अकेले निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? राज ठाकरे की एंट्री पर पृथ्वीराज चव्हाण ने दिए बड़े संकेत

Maharashtra Civic Polls: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को लेकर संशय बरकरार है कि वो अकेले चुनाव लड़ेगी या फिर गठबंधन के साथ मैदान में उतरेगी. इस बीच पृथ्वीराज चव्हाण ने बड़ा बयान दिया.

महाराष्ट्र में एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और पूर्व मुख्यमंत्री राज ठाकरे के साथ आने के बाद बड़ा सवाल है कि कांग्रेस का अगला रुख क्या होगा? अटकलों के बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने पार्टी के निकाय चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. 

चव्हाण ने कहा, ''अगर कांग्रेस इस साल के अंत में होने वाले मुंबई और राज्य के अन्य नगर निकाय चुनावों में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला करती है, तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा.''

पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस नेता ने कहा, "कांग्रेस पार्टी का रुख यह है कि हमारा गठबंधन हमारे इंडिया गठबंधन के सहयोगियों - शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के साथ है. अगर वे किसी अन्य पार्टी, समान विचारधारा वाली पार्टी के साथ उप-गठबंधन करना चाहते हैं, तो यह उनका मामला है."

पृथ्वीराज चव्हाण का राज ठाकरे की तरफ इशारा

पृथ्वीराज चव्हाण ने राज ठाकरे की तरफ इशारा करते हुए कहा, ''अगर गठबंधन के साथी ऐसे लोगों के साथ गठबंधन करना चाहते हैं जो मूल रूप से कांग्रेस की विचारधारा, धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा और अंबेडकर ने संविधान में जो लिखा है उसकी विचारधारा का विरोध करते हैं, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे.''

उन्होंने कहा कि पहले भी हमने स्थानीय निकाय चुनाव अलग से लड़े हैं, और मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर कांग्रेस पार्टी निकाय (समिति) मुंबई, पुणे, नागपुर के चुनावों के लिए अलग से जाने का फैसला करती है.

कांग्रेस ठाकरे ब्रदर्स के मंच से रही दूर

बता दें कि 5 जुलाई को करीब 20 साल के बाद शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर नजर आए थे. दोनों भाईयों के साथ एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले तो दिखीं, लेकिन कांग्रेस दूर रही. कांग्रेस और एमएनएस में पुरानी अदावत रही है. 

इसके बाद मंगलवार को एमएनएस के मार्च से भी कांग्रेस के कार्यकर्ता दूर रहे. वहीं एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता शामिल हुए. कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) महाविकास अघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा रही है. तीनों ही पार्टी लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ी, लेकिन अब राज ठाकरे की एंट्री ने एमवीए के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget