एक्सप्लोरर

मुंबई में CJI बीआर गवई के कार्यक्रम में नहीं हुआ प्रोटोकॉल फॉलो, कांग्रेस बोली- 'ये दिखाता है BJP सरकार...'

CJI BR Gavai Protocol: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (सीजेआई) बीआर गवई ने मुंबई में कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल फॉलो नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई. इसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

CJI BR Gavai Protocol: चीफ जस्टिस (सीजेआई) बीआर गवई रविवार (18 मई) को अपने गृह राज्य महाराष्ट्र पहुंचे. बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा ने उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया था, लेकिन यहां राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी या मुंबई पुलिस कमिश्नर उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचे. ये प्रोटोकॉल का उल्लंघन है.

इसको लेकर सीजेआई ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनको (अधिकारी) खुद सोचना चाहिए कि ये सही हुआ या गलत. साथ ही उन्होंने कहा कि न तो न्यायपालिका और न ही कार्यपालिका, बल्कि भारत का संविधान सर्वोच्च है और इसके स्तंभों को मिलकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा, “संविधान के सभी अंगों को एक-दूसरे के प्रति उचित सम्मान प्रदर्शित करना चाहिए.'' 

कांग्रेस ने क्या कहा?

अधिकारियों की तरफ से स्वागत नहीं करने पर कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस नेता उदित राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''मुख्य नयायाधीश बी आर गवई जी को महाराष्ट्र- गोवा बार काउंसिल ने अभिनंदन के लिए आमंत्रित किया और यह उनका CJI बनने के बाद पहला दौरा है. प्रोटोकॉल के अनुसार चीफ सेक्रेटरी, डीजी पुलिस को रहना चाहिए, लेकिन क्यों नहीं हुआ ऐसा?''

उन्होंने कहा, ''संविधान के तीन अंग हैं कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका. गवई जी न्यायपालिका के हेड हैं. महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार है और उनकी मनुवादी मानसिकता के कारण ऐसा हुआ.''

एनसीपी (एसपी) ने क्या कहा?

एनसीपी (एसपी) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि महाराष्ट्र के बेटे और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस भूषण गवई शपथ लेने के बाद पहली बार महाराष्ट्र आए. महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल ने उनके लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें मुख्य न्यायाधीश ने यहां प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल फॉलो नहीं करने पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त की. राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, आईजी, मुंबई पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारी मौजूद नहीं थे.''

अगर यह संकीर्णता नहीं है तो और क्या है? प्रशासन से मेरा सार्वजनिक प्रश्न है कि यदि महाराष्ट्र प्रशासन मराठी माटी के गौरव का ख्याल नहीं रखेगा तो कौन रखेगा? कौन माफ़ी मांगेगा?''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget