एक्सप्लोरर

MVA में सब ठीक नहीं! सीट बंटवारे से कांग्रेस की नेता नाखुश, दिल्ली तक पहुंचाई बात

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर महा विकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग का फॉर्मिला तय होने के बाद भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित महा विकास अघाड़ी (MVA) की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट आवंटन के अंतिम फॉर्मूले की घोषणा की गई. अंतिम सीट वितरण के तहत कांग्रेस (Congress) के पास 17 सीटें हैं, उद्धव ठाकरे गुट को 21 सीटें और एनसीपी शरद चंद्र पवार समूह 10 सीटों दी गई हैं. वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एक बार फिर एमवीए के प्रमुख नेताओं के बीच अनबन देखने को मिली.

पिछले कुछ समय से बंद दरवाजों के पीछे चर्चा चल रही थी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उद्धव ठाकरे, शरद पवार, नाना पटोले और महाविकास अघाड़ी के सभी प्रमुख नेताओं ने चर्चा की. इस बीच भले ही महाविकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे का ऐलान हो गया है, लेकिन कांग्रेस नेताओं के बीच नाराजगी की चर्चाएं दबी जुबान में जारी हैं.

संतोषजनक सीट न मिलने पर नाराज कांग्रेस
महाविकास अघाड़ी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एमवीए नेताओं की बैठक हुई. बैठक के बाद कांग्रेस नेता बिना कुछ बोले चले गए. तो वहीं, कांग्रेस मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने सार्वजनिक रूप से महाविकास अघाड़ी के सीट आवंटन पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है. मुंबई में कांग्रेस पार्टी को संतोषजनक सीट नहीं मिलने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है.

कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड का मानना ​​है कि हमें वो सीटें नहीं मिली हैं जहां से हम निर्वाचित हो सकें. वर्षा गायकवाड ने कहा है कि हमें ऐसी सीटें दी गई हैं जहां हमारी कोई ताकत नहीं है. एबीपी माझा के मुताबिक ये जानकारी सामने आ रही है कि वर्षा गायकवाड ने केसी वेणुगोपाल को फोन कर शिकायत की है.

 इन दो सीटों को लेकर अनबन
जब राहुल गांधी की यात्रा मुंबई में दाखिल हुई तो सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया धारावी से मिली, इसलिए वर्षा गायकवाड बार-बार इस बात पर जोर देती रहीं कि दक्षिण मध्य मुंबई सीट कांग्रेस को मिले. हालांकि, जानकारी सामने आ रही है कि यह सीट ठाकरे ग्रुप को दिए जाने से वर्षा गायकवाड नाराज हैं. पिछले कई दिनों से सांगली लोकसभा सीट को लेकर महाविकास अघाड़ी में दरार पैदा हो गई थी. साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी सांगली सीट पर अपना दावा ठोका था.  हालांकि सीट बंटवारे में यह सीट ठाकरे ग्रुप को दे दी गई है. सांगली लोकसभा सीट से ठाकरे गुट के चंद्रहार पाटिल चुनाव लड़ेंगे. 

ये भी पढ़ें- MH Lok Sabha Elections: कांग्रेस को क्यों नहीं दी सांगली सीट? उद्धव ठाकरे बोले- 'कुछ मतभेदों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget