एक्सप्लोरर

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से थमीं सांसें

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है. वे 75 साल के थे. दिग्गज अभिनेता की मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. फैंस और तमाम सेलेब्स एक्टर की अचानक मौत से सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं. 

कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? 
नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया. शुरुआती जांच के अनुसार, उन्हें जबरदस्त कार्डियक अरेस्ट हुआ था. अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने की लगभग 45 मिनट तक कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई.

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, "लगातार 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा."

हालांकि नाना पाटेकर के परिवार के सदस्यों ने अभी तक उनकी मौत के हालात के बारे में कोई डिटेल्ड बयान जारी नहीं किया है.

नाना पाटेकर ने दोस्त को रात को 2.30 बजे किया था फोन
डॉ. सालकर ने बताया कि  नाना पाटेकर ने तड़के करीब 2:30 बजे अपने एक मित्र को मैसेज किया था कि उन्हें बाईं ओर दर्द महसूस हो रहा है. रात का समय होने के कारण उनके मित्र को यह संदेश समय पर नहीं मिल सका. सुबह करीब 4:00 बजे जब एक्टर के दोस्त उनके घर पहुंचे, तब नाना पाटेकर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. उन्हें तभी केयरटेकर अस्पताल से एम्बुलेंस लेकर पहुंचे. एम्बुलेंस पहुंचने तक वे पूरी तरह से बेहोश हो चुके थे; घर से ही उन्हें सीपीआर देते हुए अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी. 

नाना पाटेकर के निधन से सदमे में बॉलीवुड
नाना पाटेकर के अचानक निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. अक्षय कुमार से लेकर रितेश देशमुख सहित कई स्टार्स ने एक्स पर पोस्ट कर एक्टर को याद किया है. वहीं पीएम मोदी, नितिन गडकरी, सीएम देवेंद्र फडणवीस और सीएम योगी सहित कई मंत्रियों ने भी नाना पाटेकर को एक्स पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी  है. 

राजकीय सम्मान के साथ आज होगा नाना का अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर का पुणे के पास डोणजे गांव स्थित उनके घर पर आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को जानकारी दी कि नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. सीएम ने नाना के बेटे मल्हार को फोन कर एक्टर के निधन पर दुख भी जतााया. 

हिंदी और मराठी सिनेमा के थे दिग्गज कलाकार
विश्वनाथ पाटेकर के नाम से जन्मे नाना पाटेकर ने 1978 में 'गमन' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और हिंदी व मराठी सिनेमा के सबसे खास कलाकारों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई. उन्हें 'अंकुश', 'प्रतिघात', 'सलाम बॉम्बे!' और 'परिंदा' जैसी फिल्मों से बड़ी सफलता मिली.

उन्होंने 'प्रहार द फ़ाइनल अटैक', 'अंगार', 'तिरंगा', 'क्रांतिवीर', 'अग्नि साक्षी', 'खामोशी द म्यूज़िकल', 'अब तक छप्पन', 'अपहरण' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया. 'वेलकम' और 'वेलकम बैक' में उदय शेट्टी का किरदार निभाकर वे दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हुए. अपने करियर के दौरान, उन्होंने तीन नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड जीते और 2013 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया.

नाना आखिरी बार 'ओ रोमियो' में आए थे नजर
नाना पाटेकर आखिरी बार विशाल भारद्वाज की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 'ओ रोमियो' में दिखे थे, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी भी थे. फरवरी 2026 में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म में पाटेकर ने मुंबई इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ इस्माइल खान का रोल निभाया था. उन्होंने अनिल कपूर की 'सूबेदार' में भी काम किया, जो मार्च 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. इससे पहले, वे 'हाउसफुल 5' (2025) और 'वनवास' (2024) में नजर आए थे. पाटेकर ने 2026 में प्रकाश झा की पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज 'संकल्प' से ओटीटी पर भी डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने मा'अत साहब/कन्हैया लाल का मुख्य किरदार निभाया था.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'शिव के चरणों में किया खुद को समर्पित', महाकाल के दर भूमि पेडनेकर ने टेका माथा
महाकाल के दर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'शिव के चरणों में किया खुद को समर्पित'
50 हजार स्क्रीन्स और 100 से ज्यादा देश, बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है 'रामायण'
50 हजार स्क्रीन्स और 100 से ज्यादा देश, बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है 'रामायण'
सूर्या की साइको-थ्रिलर 'सीन' में हैं 13 गाने और कई स्पॉयलर्स, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
सूर्या की साइको-थ्रिलर 'सीन' में हैं 13 गाने और कई स्पॉयलर्स, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण', शॉकिंग है कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण', शॉकिंग है कलेक्शन
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget