एक्सप्लोरर

Chhatrapati Shivaji Statue: छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाने वाला जयदीप आप्टे फरार, पुलिस कर रही तलाश

Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Collapsed: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्टैचू जयदीप आप्टे ने बनाया था. बताया जाता है कि उसके पास ज्यादा अनुभव नहीं था.

Maharashtra News: छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shiavji Maharaj) की प्रतिमा का बनाने वाले शिल्पकार जयदीप आप्टे (Jaydeep Apte) की पुलिस को तलाश है. प्रतिमा ढहने की घटना के दिन से ही वह कल्याण स्थित अपने घर से फरार है. इसमें मामले में एक और आरोपी चेतन पाटिल भी फरार है. दोनों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है.

चेतन पाटिल स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट है और कोल्हापुर जिले का रहने वाला है. दोनों के घर पर सिंधुदुर्ग क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची थी लेकिन न तो कोल्हापुर में चेतन पाटिल मिला न ही कल्याण में जयदीप आप्टे मिला. वही सिंधुदुर्ग पुलिस ने इस मामले में कुल 7 टीम बनाई है. जिसमें 2 टीम टेक्निकल एनालिसिस के लिए है जबकि 5 टीम मुंबई, कल्याण, ठाणे, कोल्हापुर और गोवा में अलग अलग ठिकानों पर आरोपियों की तलाश कर रही है. 

आरोपियों की तलाश दबिश दे रही पुलिस
हालांकि आरोपियों को लेकर कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, दोनों की तलाश की जा रही है. पुलिस इनके अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन कोई क्लू हाथ नहीं लगा है. 

कौन है जयदीप आप्टे?
जयदीप आप्टे 25 साल का युवक है जो कि मुंबई से सटे कल्याण इलाके में रहता है. जयदीप, कल्याण के सांसद और सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे का नजदीकी बताया जा रहा है. वह मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स का स्टूडेंट रहा है. आरोप है कि श्रीकांत का नजदीकी होने के कारण जयदीप आप्टे को ये कॉन्ट्रैक्ट मिला था. इसके पहले जयदीप को इस तरह की भव्य मूर्तियां बनाने का कोई खास अनुभव नहीं था.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह भरोसा दिलाया है कि नेवी की मदद से छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा बनवाई जाएगी लेकिन विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है. विपक्षी महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने इस घटना के विरोध में मार्च भी निकाला था. 

ये भी पढ़ें- 'विरोध करने के बजाय NCP अध्यक्ष को...', सांसद संजय राउत ने अजित पवार पर बोला हमला, की ये मांग

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget