एक्सप्लोरर

'विरोध करने के बजाय NCP अध्यक्ष को...', सांसद संजय राउत ने अजित पवार पर बोला हमला, की ये मांग

Shivaji Maharaj Statue: उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने अजित पवार पर हमला बोला है. शिवाजी की मूर्ति ढहने के मामले में उन्होंने डिप्टी सीएम पवार से इस्तीफा मांगा है.

Shivaji Statue Collapse: शिवसेना (UBT) के प्रमुख नेता संजय राउत ने सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार से इस्तीफे की मांग की है. राउत ने कहा कि अजित पवार को विरोध करने के बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए.

संजय राउत ने महायुति पर बोला हमला
बीते दिनों राउत ने संवाददाताओं से बातचीत में प्रतिमा गिरने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिमा को राजनीतिक लाभ के लिए स्थापित किया गया था.

सीएम शिंदे से भी मांगा इस्तीफा
इससे पहले, राउत ने इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी इस्तीफा मांगा था. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है और कहा कि शिवाजी महाराज का ऐसा अपमान तो औरंगजेब और मुगलों ने भी नहीं किया था.

सिंधुदुर्ग के मालवण तहसील में स्थित राजकोट किले में 17वीं सदी के मराठा योद्धा शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे गिर गई थी. इस प्रतिमा का उद्घाटन पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद राउत ने कहा, "महाराष्ट्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए हम मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हैं. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री रवींद्र चव्हाण से भी विभाग छीन लिया जाना चाहिए. उन्होंने शिवाजी महाराज का सम्मान भी नहीं किया और भ्रष्टाचार में लिप्त रहे."

राउत ने यह भी कहा कि प्रतिमा निर्माण का ठेका मुख्यमंत्री के करीबी लोगों को दिया गया था. इसे एक गंभीर मुद्दा बताते हुए, उन्होंने कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) इस पर गंभीरता से विचार कर रही है. मुख्यमंत्री शिंदे के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रतिमा 45 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा के कारण गिरी, राउत ने कहा कि तटीय क्षेत्रों में तेज हवा चलना सामान्य बात है.

ये भी पढ़ें: Good News: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! 10 से 15 लाख रुपये सस्ते होंगे म्हाडा के घर, देवेंद्र फडणवीस का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget