एक्सप्लोरर

Maharashtra: छगन भुजबल ने शरद पवार से की खुद की तुलना, कहा- 'अगर उनका करियर 57-58 साल का है तो मेरा भी...'

Maharashtra NCP Crisis: शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा खेमे द्वारा भारत के निर्वाचन आयोग के समक्ष 'कैविएट' दायर करने के बारे में पूछे जाने पर भुजबल ने कहा कि वे इस कानूनी लड़ाई के लिए भी तैयार हैं.

NCP Political Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार खेमे के नेता एवं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने बुधवार (05 जुलाई) को कहा कि उचित विचार-विमर्श के बाद ही उन लोगों ने राज्य में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया. अजित पवार ने रविवार (02 जुलाई) को एनसीपी से बगावत कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

अजित पवार के साथ भुजबल समेत आठ अन्य एनसीपी नेताओं ने भी शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गठबंधन सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ ली थी. भुजबल ने कहा कि हमने महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने का फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया है. यदि एनसीपी प्रमुख शरद पवार का राजनीति में 57-58 साल का लंबा करियर है, तो मैंने भी उसी क्षेत्र में 56 वर्ष बिताए हैं. हमने ऐसे फैसला नहीं लिया कि एक दिन सुबह उठे और सरकार में शामिल हो गये.

'कानूनी लड़ाई के लिए भी तैयार हैं'
शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी खेमे द्वारा भारत के निर्वाचन आयोग के समक्ष 'कैविएट' दायर करने के बारे में पूछे जाने पर भुजबल ने कहा कि वे इस कानूनी लड़ाई के लिए भी तैयार हैं. शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी खेमे ने निर्वाचन आयोग के समक्ष 'कैविएट' दायर कर उससे अनुरोध किया है कि अजित पवार गुट की याचिका पर शरद पवार का पक्ष सुनने से पहले कोई निर्णय न लिया जाए.

'हम पूरी पार्टी को सत्ता में लाए हैं'
छगन भुजबल ने कहा कि हमने शरद पवार को 'गुरु दक्षिणा' दी है. हमने उनके भतीजे को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया. हम पूरी पार्टी को सत्ता में लाए हैं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा बुधवार (05 जुलाई) को मुंबई में बुलाई गई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की बैठक में पार्टी के 53 में से कम से कम 35 विधायक शामिल हुए. पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह संख्या और बढ़ सकती है. महाराष्ट्र विधानमंडल के पूर्व प्रधान सचिव अनंत कलसे ने कहा कि अजित पवार को अयोग्यता से बचने के लिए कम से कम 36 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: शरद पवार को लेकर अजित पवार बोले- 'मैंने कई बार सुप्रिया सुले से समझाने को कहा था लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget