एक्सप्लोरर

Maharashtra: शरद पवार को लेकर अजित पवार बोले- 'मैंने कई बार सुप्रिया सुले से समझाने को कहा था लेकिन...'

Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के गुट ने दावा किया है कि उनके पास 40 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है और उनके साइन किए एफिडेविट भी मौजूद हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने अपने गुट के विधायकों के साथ बुधवार को बैठक की. इस बैठक के बाद उन्होंने एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) द्वारा इस्तीफा देने और फिर वापस ले लेने के मुद्दे को उठाया है. अजित पवार ने कहा कि 2 मई को शरद पवार ने इस्तीफा दे दिया और यह तय हुआ था कि सुप्रिया सुले (Supriya Sule) को अध्यक्ष बनाना है. हमने इसे स्वीकार किया लेकिन फिर क्या हुआ कि इस्तीफा वापस ले लिया. 

अजित पवार ने आगे कहा कि 'अगर पद नहीं छोड़ा था तो फिर इस्तीफा क्यों दिया. मैंने कई बार सुप्रिया सुले को बताया कि आप समझाइए लेकिन सुप्रिया कहती हैं कि पिताजी बहुत अड़ियल हैं. सवाल ये है कि किस बात का अड़ियल रवैया है.' अजित पवार ने पार्टी में युवाओं को मौका देने पर जोर देते हुए कहा, 'आपने मुझे सबके सामने खलनायक के रूप में दिखाया. मेरे मन में अभी भी उनके (शरद पवार) लिए सम्मान है. आप मुझे बताएं, IAS अधिकारी 60 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं. राजनीति में भी बीजेपी नेता 75 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं.'

....लेकिन अब आप 83 वर्ष के हैं- अजित पवार
एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा, 'आप लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का उदाहरण देख सकते हैं. इससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. आप (शरद पवार) हमें अपना आशीर्वाद दें लेकिन आप 83 वर्ष के हैं, क्या आप रुकने वाले नहीं हैं? हमें अपना आशीर्वाद दें और हम प्रार्थना करेंगे कि आपकी उम्र लंबी हो.' उधर, अजित पवार ने यह भी कहा कि वह प्रदेश के सीएम बनना चाहते हैं ताकि वह जनता के कल्याण से संबंधित योजनाओं को लागू कर सकें. अजित पवार ने यह भी दावा किया कि शरद पवार भी मानते हैं कि 2024 में नरेंद्र मोदी ही पीएम बनेंगे. 

ये भी पढ़ें-  Ajit Pawar Speech: 'शरद पवार ने हमारी बैठक में कहा था कि...', अजित पवार का 2024 के लोकसभा चुनाव और पीएम मोदी को लेकर बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget