एक्सप्लोरर

'थप्पड़बाज' शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ पर एक्शन, सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- 'पुलिस को...'

महाराष्ट्र के बुलढाना से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ की हरकतों को लेकर विपक्ष देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमलावर है. इस बीच मुंबई पुलिस ने गायकवाड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में गायकवाड के खिलाफ BNS की धारा 352,115(2)के तहत नॉन कॉग्निजेबल ऑफेंस (Non-Cognizable Offence) दर्ज किया गया है.

गायकवाड़ ने बासी खाना देने वाले कैंटीन कर्मचारी की पिटाई की थी, जिस पर विपक्ष ने जोरदार विरोध किया. इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार (11 जुलाई) को कि पुलिस को जरूर जांच करनी चाहिए.

अब पुलिस ने गायकवाड़ के खिलाफ एक्शन लिया है. फडणवीस ने कहा, ''इसके लिए किसी के द्वारा शिकायत दर्ज कराने की जरूरत नहीं है. अगर यह संज्ञेय (Cognizable) अपराध है, तो पुलिस स्व: संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकती है. यह अपराध संज्ञेय है या असंज्ञेय (Non-Cognizable), यह इस पर निर्भर करता है कि कितनी जोर से मारा गया. इसी के आधार पर अपराध की प्रकृति तय होती है.''

शिवसेना विधायक ने क्या कहा?
सीएम के बयान के बाद बुलढ़ाना से विधायक गायकवाड ने अपनी हरकत का समर्थन करते हुए कहा कि अगर मेरी राह गलत भी रही, तो मुझे कोई पछतावा नहीं है. बल्कि मैंने जो किया, उसी की वजह से घटिया खाना देने वाले कैंटीन पर कार्रवाई हुई. मैंने बस थोड़ा बहुत मारा था. इसलिए केवल एनसी (Non-Cognizable Report) दर्ज हो सकती है.

उन्होंने कहा, ''यह कोई बड़ा अपराध नहीं है. मुझे कानून की जानकारी है. मैं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलकर इस घटना की जानकारी दूंगा. अगर उन्हें लगता है कि मैं दोषी हूं, तो मैं उनके द्वारा दी गई सजा भुगतने के लिए तैयार हूं.”

गायकवाड़ ने बासी भोजन परोसने पर मंगलवार (8 जुलाई) रात को ‘आकाशवाणी एमएलए’ हॉस्टल के कैंटीन के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारा था. इस मारपीट का वीडियो वायरल है. इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बुधवार शाम को मुंबई स्थित कैंटीन चलाने वाले कैटरर का लाइसेंस निलंबित कर दिया.  एफडीए ने अपने निलंबन आदेश में कहा कि कैंटीन के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया. 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
Pune News: चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget