एक्सप्लोरर

'अमित शाह से एकनाथ शिंदे ने कहा, मुझे सीएम...', संजय राउत का चौंकाने वाला दावा

Sanjay Raut On Eknath Shinde: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने सीएम बनाने की बात कही.

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला है. गुरु पूर्णिमा के बहाने उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उप-मुख्यमंत्री शिंदे अपने “गुरु” अमित शाह से मिलने दिल्ली गए थे. राउत ने यह भी दावा किया कि दिल्ली में शिंदे और शाह के बीच क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी उनके पास है.

गुरु पूर्णिमा पर शाह के के सामने सिर झुकाया?
संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने दिल्ली जाकर गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने गुरु अमित शाह के चरण स्पर्श किए. यही उनका दिल्ली दौरे का असली मकसद था. राउत ने कहा कि अमित शाह ही शिवसेना में फूट डालने के सूत्रधार थे, यह बात अब किसी से छिपी नहीं है.

शिंदे ने फडणवीस की शिकायत की?
राऊत का दावा है कि शिंदे ने दिल्ली में शाह से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की शिकायत की. शिंदे ने कहा कि फडणवीस उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं और वे उनके लिए समस्या बन गए हैं. राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में अब दो ठाकरे (राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे) एक हो रहे हैं, जिससे मराठी लोगों की एकजुटता फिर से मजबूत हो रही है. यही बात शिंदे और शाह के बीच चर्चा का विषय थी.

“मुझे मुख्यमंत्री बनाना ही उसका इलाज” – शिंदे का प्रस्ताव?
संजय राउत ने दावा किया कि शिंदे ने अमित शाह से कहा कि मराठी लोगों की एकता से उन्हें परेशानी हो रही है और इस एकता को तोड़ना अब आसान नहीं रहा. इस पर जब शाह ने उनसे इसका समाधान पूछा, तो शिंदे ने कहा, “मुझे मुख्यमंत्री बना दीजिए, यही इसका इलाज है.” इसके जवाब में अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री तो बीजेपी का ही रहेगा. इस पर शिंदे ने कथित रूप से कहा कि वे अपने पूरे गुट को बीजेपी में विलीन करने को तैयार हैं.

शिंदे के करीबी लोगों पर कार्रवाई की तैयारी?
संजय राउत ने दावा करते हुए कहा कि शिंदे के करीबी नेताओं जैसे मंत्री संजय शिरसाट और सांसद श्रीकांत शिंदे को ईडी की नोटिस मिलने की खबरें आईं, जो बाद में खंडित की गईं. लेकिन राउत का दावा है कि जांच एजेंसियों के पास पक्के सबूत हैं और जल्द ही शिंदे के करीबियों पर कार्रवाई होगी. 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिंदे के राजनीतिक संरक्षक अब कमजोर हो रहे हैं, और जैसे-जैसे ये संरक्षण कम होता जाएगा, जांच एजेंसियां फाइलें खोलना शुरू कर देंगी.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
पुणे: स्कूल यूनिफॉर्म खरीद में भ्रष्टाचार, संजय राउत ने उठाए ई-टेंडरिंग पर सवाल, CM को लिखा पत्र
पुणे: स्कूल यूनिफॉर्म खरीद में भ्रष्टाचार, संजय राउत ने उठाए ई-टेंडरिंग पर सवाल, CM को लिखा पत्र
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget