एक्सप्लोरर

आखिरकार गिरफ्तार हुआ शिवसेना नेता का बेटा मिहिर शाह, BMW हिट एंड रन केस में है आरोपी

Mumbai BMW Hit and Run Case: मुंबई के वर्ली में हुए बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है. मिहिर शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है.

Mumbai BMW Hit and Run Case: मुंबई के वर्ली हिट एंड रन एक्सीडेंट मामले में मुख्य आरोपी मिहिर शाह को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिहिर शाह की मां और बहन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. वहीं मिहिर को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया था.

दरअसल, सत्तारूढ़ शिवसेना के नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह पर अपनी तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार से एक महिला को कुचलने का आरोप है. 24 वर्षीय मिहिर ने रविवार (सात जुलाई) सुबह अपनी सफेद बीएमडब्ल्यू से वर्ली के अटरिया मॉल के पास एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी.

स्कूटर प्रदीप नखवा (50) चला रहे थे और पीछे उनकी पत्नी कावेरी (45) बैठी थीं. हादसे में क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने दुर्घटनास्थल से लगभग 10 किमी दूर बरामद किया. जुहू में एक पार्टी में भाग लेने के बाद मिहिर लौट रहा था. हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. वहीं अब पुलिस ने मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है.

इससे पहले सोमवार को आरोपी मिहिर शाह के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था. मुंबई पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की थीं.

वहीं इससे पहले इस मामले में आरोपी के पिता राजेश शाह और उनके ड्राइवर राजेंद्र सिंह बिदावत को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि सोमवार (आठ जुलाई) को इन दोनों मुंबई के शिवडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget