एक्सप्लोरर

Mumbai Heatwave: भीषण गर्मी की चेतावनी के बीच BMC ने लोगों को दी सुरक्षित रहने की सलाह, साथ ही बताए गर्मी से बचने के उपाय

Mumbai Heatwave: बीएमसी ने मुंबई और पड़ोसी जिलों में भीषण गर्मी की स्थिति के मद्देनजर आम नागरिकों से सुरक्षित रहने और शरीर में पानी की कमी न होने देने तथा दोपहर में बाहर निकलने से बचने की अपील की है.

Mumbai Heatwave: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई और पड़ोसी जिलों में भीषण गर्मी की स्थिति के मद्देनजर आम नागरिकों से सुरक्षित रहने और शरीर में पानी की कमी न होने देने तथा दोपहर में बाहर निकलने से बचने की अपील की है. बीएमसी ने कहा कि लू लगने से पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए. इसने लोगों से पानी एवं अन्य स्वास्थ्यकर तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने की भी सलाह दी.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (कुछ हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति) और बुधवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ (अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति) जारी किया है. आईएमडी ने अगले दो दिनों में मुंबई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को उपनगरीय सांताक्रुज में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बढ़ाएं पानी का सेवन

आईएमडी की चेतावनी के मद्देनजर, मुंबई नगर निकाय ने नागरिकों को ‘क्या करें और क्या न करें’ के बारे में सूचित करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और उनसे ‘‘भरपूर पानी पीने और सुरक्षित रहने’’ के लिए कहा. लू के प्रभाव को कम करने और लू से गंभीर बीमारी या मौत की आशंका को रोकने के लिए बीएमसी ने लोगों को धूप में, खासकर दोपहर 12 बजे से दिन में तीन बजे के बीच बाहर निकलने से बचने के लिए भी कहा. बीएमसी ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलते समय पानी ले जाने का सुझाव दिया. बीएमसी ने कहा, ‘‘पर्याप्त पानी पिएं और जितनी बार संभव हो, प्यास न लगने पर भी पिएं.’’ 

चाय कॉफी से करें परहेज

इसने लोगों से चाय, कॉफी, शीतल पेय, उच्च प्रोटीन और बासी भोजन से बचने के लिए भी कहा और सुझाव दिया कि लोग टोपी या छतरी का इस्तेमाल करें और अगर वे बाहर काम करते हैं तो सिर, गर्दन, चेहरे और खुले अंगों पर नम कपड़े का इस्तेमाल करें. बीएमसी ने लोगों से ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट) और घर का बना पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी और छाछ लेने के लिए भी कहा, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं. इसमें कहा गया है कि पंखे का प्रयोग करें और ठंडे पानी से बार-बार नहाएं.

बीएमसी ने कहा, ‘‘यदि कोई व्यक्ति बेहोश हो जाता है या बीमार पड़ जाता है तो उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.’’ बीएमसी ने यह भी सुझाव दिया कि अगर किसी व्यक्ति को लू लगी है, तो उसे छाया के नीचे ठंडी जगह पर लिटाना चाहिए. गीले कपड़े से शरीर पोंछना या इसे बार-बार धोना चाहिए और सिर पर सामान्य तापमान का पानी डालना चाहिए. साथ ही व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget