एक्सप्लोरर

संजय राउत पर भड़के BJP नेता चंद्रकांत पाटिल, '...सही समय पर दवा दी जाएगी', राज ठाकरे पर भी दिया बयान

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत लगातार देवेंद्र फडणवीस और मोदी सरकार को निशाने पर ले रहे हैं. इस बीच उनपर बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने बड़ा हमला बोला है.

Chandrakant Patil On Sanjay Raut: शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत अपने तीखे बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बीच बीजेपी ने उनपर पलटवार किया है. महाराष्ट्र के मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राउत राजनीतिक पीलिया से लगते हैं, क्योंकि उन्हें हर चीज में दोष दिखाई देता हैं. उचित समय पर उन्हें सही दवा दी जाएगी.

पाटिल ने महाराष्ट्र के सांगली में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. उन्होंने व्यंग्य के साथ एक मराठी मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए कहा, ''संजय राउत को हर चीज पीली दिखाई देती है. जब किसी को पीलिया होता है, तो उसे सब कुछ पीला दिखाई देता है. वह राजनीतिक पीलिया से पीड़ित लगते हैं, क्योंकि उन्हें हर चीज में दोष दिखाई देते हैं. मुझे दवा पता है और मैं उन्हें सही समय पर वह दवा दूंगा.''

मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए पाटिल ने कहा कि पीएम मोदी ने 26 वर्षों तक शीर्ष पद पर रहकर एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है, जिसकी वैश्विक स्तर पर कोई तुलना नहीं है. वो 15 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री और 11 वर्षों से प्रधानमंत्री हैं.

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी ने दिखाया कि कैसे मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है और आयुष्मान भारत योजना के तहत घर, एलपीजी कनेक्शन, नल का जल कनेक्शन, मुफ्त खाद्यान्न और स्वास्थ्य सेवा प्रदान की है. 

राज ठाकरे पर क्या बोले चंद्रकांत पाटिल?

 शिवसेना (यूबीटी) के साथ आने की चर्चा के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे के अगले राजनीतिक कदम के बारे में पूछे जाने पर पाटिल ने कहा कि राज के बारे में भविष्यवाणी करना कठिन है. वह एक तूफान की तरह हैं. जैसे कोई तूफान के रास्ते का अनुमान नहीं लगा सकता, वैसे ही कोई उनके कदम का अनुमान नहीं लगा सकता. 

उन्होंने कहा कि लेकिन हमें जल्द ही पता चल जाएगा कि तूफान किस ओर जा रहा है. एमएनएस प्रमुख ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई के एक होटल में मुलाकात की, जिससे उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें लगाई जाने लगीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल
लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget