एक्सप्लोरर

कांग्रेस-उद्धव ठाकरे से अलग होकर BMC का चुनाव लड़ेंगे शरद पवार? दिया ये बड़ा संदेश

BMC Election 2025: बीएमसी चुनाव को लेकर शरद पवार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि एनसीपी (एसपी) राखी जाधव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और उनके फैसलों को पार्टी नेतृत्व का पूरा समर्थन प्राप्त होगा.

Sharad Pawar On BMC Election 2025: महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनाव से पहले एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश दिया. उन्होंने सोमवार (16 जून) को कहा कि स्थानीय पार्टी इकाइयों को यह तय करना होगा कि बीएमसी समेत आगामी नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ना है या दूसरों के साथ गठबंधन करके.

उन्होंने ये बयान ऐसे समय में दिए हैं जब एनसीपी (एसपी) और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के विलय की चर्चा हो रही है. साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि बीएमसी के चुनाव में कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना यूबीटी साथ लड़ेगी या फिर तीनों ही दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे.

तीनों ही पार्टी साल 2024 में विधानसभा और लोकसभा का चुनाव गठबंधन में लड़ी थी. इस गठबंधन का नाम महाविकास अघाड़ी (एमवीए) है. बता दें कि बीएमसी चुनाव में बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी साथ चुनाव लड़ सकती है.

स्थानीय कार्यकर्ता तय करें आगे का फैसला- शरद पवार

मुंबई के घाटकोपर इलाके में आयोजित पार्टी प्रशिक्षण शिविर के दौरान शरद पवार ने कार्यकर्ताओं से कहा, "जहां चुनाव होने वाले हैं, स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं को एक साथ बैठ कर तय करना चाहिए कि क्या सबसे अच्छा है. यदि आप स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं, तो पार्टी आपके साथ है. यदि आपको लगता है कि दूसरों के साथ चर्चा होनी चाहिए, तो पार्टी उसका भी समर्थन करेगी." 

राखी जाधव को दिया नेतृत्व?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीएमसी चुनावों में पार्टी राखी जाधव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और उनके फैसलों को पार्टी नेतृत्व का पूरा समर्थन प्राप्त होगा. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पवार ने कहा, "मैं स्पष्ट कर दूं कि हमें मुंबई में चुनाव लड़ना है. अगर आपको लगता है कि हमें समान विचारधारा वाले दलों के साथ बैठना चाहिए और सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर पहुंचना चाहिए, तो हम इसके लिए भी तैयार हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget