एक्सप्लोरर

Mahahrastra News: NCP का बड़ा आरोप- राज ठाकरे को मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी

Loudspeaker Row:रांकपा ने आरोप लगाया कि बीजेपी राज ठाकरे को मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर रही है,रांकपा प्रवक्ता ने कहा राज ठाकरे को अपने कर्मों का फल मिलेगा

Raj Thackeray News: एनसीपी (नेशनल कांग्रस पार्टी) ने उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक सांसद की राज ठाकरे को चेतावनी का उल्लेख करते हुए बीजेपी पर मनसे प्रमुख को मोहरे के रूप में इस्तेमाल करने का गुरुवार को आरोप लगाया.

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक चेतावनी में कहा है कि राज ठाकरे जब तक उत्तर भारतीयों को ‘‘अपमानित’’ करने के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

महाराष्ट्र एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने बीजेपी पर ‘इस्तेमाल करके फेंकने’ की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज ठाकरे को ‘‘अपने कर्मों का फल मिलेगा.’’ तापसे का इशारा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक पुराने आंदोलन की ओर था जिसने पूर्व में उत्तर भारतीय छात्रों के राज्य के कल्याण में रेलवे की परीक्षा देने के मद्देनजर राज्य के स्थानीय युवाओं को तरजीह देने का मुद्दा उठाया था.

बीजेपी सांसद से क्या चेतावनी दी थी

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ठाकरे की 5 जून की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा का गरुवार को विरोध किया और चेतावनी दी कि जब तक वह उत्तर भारतीयों को अपमानित करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक उन्हें उत्तर प्रदेश के शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद और राममंदिर आंदोलन के नेताओं में से एक सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले राज ठाकरे को अयोध्या सीमा में प्रवेश नहीं करने देंगे. अयोध्या आने से पहले राज ठाकरे को सभी उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए.’’

ठाकरे ने हाल ही में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की जोरदार वकालत की थी और कहा था कि ऐसा नहीं होने पर मनसे कार्यकर्ता इन धार्मिक स्थलों के बाहर 'हनुमान चालीसा' बजाएंगे. महेश तापसे ने एक बयान में कहा, ‘‘बीजेपी ने ठाकरे की हिंदुत्व वाली पतंग को ऊंची उड़ान भरने से पहले ही काट दिया. हर किसी को अपने कर्मों के लिए भुगतना पड़ता है.’’

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम आने में होगी देर! जानें- कब तक आ सकता है रिजल्ट

राज ठाकरे ने की थी योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा

ठाकरे ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य में धार्मिक संरचनाओं से लाउडस्पीकर हटाने के फैसले की प्रशंसा की थी. उसी का उल्लेख करते हुए, तापसे ने सवाल किया कि क्या योगी आदित्यनाथ ‘‘जिनकी ठाकरे द्वारा प्रशंसा की गई थी’’, उत्तर प्रदेश के लोगों की ‘‘भावनाओं के खिलाफ’’ मनसे प्रमुख से मिलेंगे.

राकांपा के एक अन्य प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने कहा कि ठाकरे ने ‘मराठी मानुष’ कार्ड खेला और उत्तर भारतीयों के साथ ‘दुर्व्यवहार’ किया। क्रेस्टो ने आरोप लगाया कि ठाकरे ने महाराष्ट्र के लिए कुछ नहीं किया और अब राजनीति में प्रासंगिक बने रहने के लिए उन्हीं उत्तर भारतीयों को कथित रूप से लुभाने की कोशिश कर रहे हैं.

Loudspeaker Row: इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला- मस्जिद में अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल मौलिक अधिकार नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather News: मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू के हालात
मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू की स्थिति
महाराष्ट्र में Ola, उबर और Rapido से चलने वालों को बड़ा झटका, बंद हुईं सेवाएं, अब कब शुरू होंगी?
महाराष्ट्र में Ola, उबर और Rapido से चलने वालों को बड़ा झटका, बंद हुईं सेवाएं, अब कब शुरू होंगी?
Mumbai News: कोस्टल रोड पर 'मेलोडी रोड' से ध्वनि प्रदूषण की शिकायत, BMC जांचेगी डेसिबल लेवल
मुंबई: कोस्टल रोड पर 'मेलोडी रोड' से ध्वनि प्रदूषण की शिकायत, BMC जांचेगी डेसिबल लेवल
संसद में उठेगा अजित पवार के प्लेन क्रैश का मामला? रोहित पवार ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
संसद में उठेगा अजित पवार के प्लेन क्रैश का मामला? रोहित पवार ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget