एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, Youtube से सीखा गोली चलाना, नशे में की फायरिंग

Baba Siddique Murder Case: हमले से 20 दिन पहले तीनों हमलावरों ने कुर्ला पश्चिम के एक चॉल में किराए पर एक घर लिया था. वे वहां रह रहे थे और पड़ोसियों को बताया था कि वे एक कॉल सेंटर में काम करते हैं.

Baba Siddique Shot Dead: महाराष्ट्र के दिग्गज राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्यारों को लेकर मुंबई पुलिस ने नए खुलासे किए हैं. पुलिस अधिकारियों को शक है कि घटना वाले दिन तीनों आरोपी मारिजुआना के नशे में थे. साथ ही हत्यारों ने यूट्यूब से गोली चलाना सीखा और उनकी स्नैपटचैट और इंस्टाग्राम पर ही आपस में बातचीत होती थी. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे किस स्थान पर प्रैक्टिस करते थे. 

दरअसल, अब इस मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है. जांच के अनुसार, पुलिस को शक है कि बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वाले हमलावर मारिजुआना के नशे में थे. पुलिस अब उन सप्लायर की तलाश कर रही है, जिसने इन हमलावरों को गांजे (Marijuana) मुहैया कराया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों द्वारा कुर्ला में किराए पर लिए गए घर में गांजे का एक पैकेट मिला है.

बाइक से रेकी करने निकलते थे हमलावर
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों हमलावर धर्मराज कश्यप, गुरमेल सिंह और शिवकुमार गौतम गांजे के आदी थे. हमले से 20 दिन पहले तीनों हमलावरों ने कुर्ला पश्चिम में विनोबा भावे नगर पुलिस थाना क्षेत्र में माइकल हाई स्कूल के पास पटेल चॉल में एक घर किराए पर लिया था. वे वहां रह रहे थे और पड़ोसियों को बताया था कि वे एक कॉल सेंटर में काम करते हैं. बताया जा रहा है कि उनके पास एक मोटरसाइकिल भी थी और हर रात उनमें से दो मोटरसाइकिल पर बांद्रा पूर्व और पश्चिम में रेकी करने के लिए निकलते थे.

वहीं हमले के दिन धर्मराज, गुरमेल और शिवकुमार सभी मारिजुआना के नशे में थे. तीनों शाम को अपने घर से निकले और पास के एक फूड स्टॉल पर अंडा-पाव खाया और फिर ऑटो से वारदात वाली जगह पर चले गए. उनके किराए के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को मारिजुआना का एक छोटा पैकेट मिला. सूत्रों ने पुष्टि की है कि पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने उन्हें मारिजुआना दिया था.

बीते शनिवार को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को मारने आए शूटरों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप ने छह राउंड फायर किया था. अस्पताल ले जाते वक्त सिद्दीकी की मौत हो गई थी. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सिद्दीकी मर्डर केस में चार लोगों को अरेस्ट कर चुकी है. चारों की 21 अक्टूबर तक पुलिस के पास कस्टडी है.

ये भी पढ़ें- 3 महीने पहले शुरू हुई थी बाबा सिद्दीकी को मारने की साजिश, यूट्यूब देखकर सीखा गोली चलाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget