एक्सप्लोरर

3 महीने पहले शुरू हुई थी बाबा सिद्दीकी को मारने की साजिश, यूट्यूब देखकर सीखा गोली चलाना

Baba Siddique Shot Dead: जांच में पता चला कि आरोपी एक दूसरे से चैटिंग के लिए स्नैप चैट और इंस्टाग्राम कॉलिंग का इस्तेमाल करते थे. अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश तीन महीने पहले ही बनानी शुरू कर दी गई थी. कई बार बिना हथियार के आरोपी बाबा सिद्दीकी के घर के पास भी गए थे. मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक बाबा सिद्दीकी की हत्या की पूरी प्लानिंग पुणे में हुई थी.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक 15 से ज्यादा लोगों का बयान भी दर्ज किया है जिसमें कई चश्मदीद हैं जो घटना के समय मौजूद थे. बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार चौथा आरोपी हरीश मिडिल मैन का काम करता था. गिरफ्तार आरोपी प्रवीण और शुभम लोनकर (फरार आरोपी) ने गिरफ्तार शूटर गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को 2 लाख रुपया दिया था और ये पैसा चौथा आरोपी हरीश के माध्यम से पहुंचाए गए थे. 

यूट्यूब से सीखा गोली चलाना!
शूटर्स को पैसे के साथ साथ दो मोबाइल फोन भी मुहैया कराए गए थे. हरीश पिछले नौ सालों से पुणे में ही रह रहा था. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी चैटिंग के लिए स्नैप चैट एप का इस्तमाल करते थे और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कॉलिंग के लिए करते थे. आरोपी शूटर्स गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप ने यूट्यूब पर वीडियो देख-देख कर गोली चलाना सीखा. आरोपियों ने बंदूक चलानी की प्रैक्टिस (बिना मैगज़ीन के) कुर्ला और पुणे में की थी. 

तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी
मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अभी भी तीन आरोपी फरार है जिसकी तलाश शुरू हो गई है. मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले में आज जो ब्लैक रंग का बैग मिला उसमें से उन्हें 7.62 MM की बंदूक मिली है. बता दें कि इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है. शुभम लोनकर ने ही फेसबुक पोस्ट पर बिश्नोई गैंग का नाम लिया था जिसके बाद उसकी भी तलाश चल रही है. 

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: एक्शन में उमर अब्दुल्ला, CM बनते ही करेंगे ये अहम बैठक, कार्यक्रम तय

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget