एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी के हत्या मामले में बड़ा खुलासा, विधायक बेटे ज़ीशान सिद्दीकी को भी मारने की मिली थी सुपारी!

Baba Siddique Shot Dead: बाबा सिद्दीकी के हत्या आरोपियों ने दावा किया है कि उन्हें दोनों को एक साथ मारने के आदेश मिले थे. ये भी कहा गया था कि अगर मौका न मिल पाए तो जो सामने आए उसे मार दो.

Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात तीन हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. रविवार (14 अक्टूबर) को राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया. वहीं, मुंबई पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुटी है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें नए खुलासे हो रहे हैं. 

हाल ही में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को आरोपियों से एक बड़ी बात पता चली. आरोपियों ने खुलासा किया है कि बाबा सिद्दीकी के साथ उनके बेटे ज़ीशान सिद्दीकी भी हमलावरों के टारगेट पर थे. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि आरोपियों को जीशान और बाबा सिद्दीकी दोनों को मारने की सुपारी दी गई थी, क्योंकि विधायक जीशान भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के टारगेट पर थे. 

दोनों को साथ मारने की मिली थी सुपारी
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें दोनों (बाबा सिद्दीकी और ज़ीशान सिद्दीकी) को एक साथ मारने के आदेश मिले थे. ये भी कहा गया था कि अगर मौका न मिल पाए तो जो सामने आए उसे मार दो. 

तीसरे शूटर की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस
बात दें, पुलिस ने हरियाणा के गुरमैल बलजीत सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार किया है, जिनमें से गुरमैल का क्रिमिनल रिकॉर्ड है. एक तीसरा आरोपी, शिवानंद कुमार, मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश जारी है. पुलिस उसे शनिवार रात से ही ट्रैक कर रही थी और सोमवार सुबह उसे पनवेल के आसपास देखा गया, लेकिन अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. पुलिस की कई टीमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में तैनात हैं ताकि उसे पकड़ सकें. इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल कर रही है.

आरोपी रोजाना करते थे सिद्दीकी की निगरानी
जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपी कुर्ला से (जहां किराए पर रहते थे) रोजाना बांद्रा जाते थे. इसके लिए वह ज्यादातर ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल करते थे. बांद्र पहुंच कर आरोपी बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी से जुड़े स्थानों की निगरानी करते थे. इसमें उनका घर, ऑफिस, और सभी कार्यक्रम स्थल भी शामिल थे. 

पुलिस को शक है कि शूटर्स को जीशान सिद्दीकी को भी निशाना बनाने का आदेश मिला था. जिस दिन घटना हुई, उस दिन बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे दोनों एक ही स्थान पर थे और आरोपियों को इसकी जानकारी मुहैया कराई गई थी.

यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीसरी गिरफ्तारी, मुंबई पुलिस ने पुणे से प्रवीण लोनकर को दबोचा

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget