एक्सप्लोरर

Mumbai Weather Report: मुंबई में मौसम ने फिर ली करवट, आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान

Mumbai Weather Report: मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों में मुंबई के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की है. सांताक्रूज स्थित मौसम विभाग ने तापमान में ये गिरावट दर्ज की है.

Mumbai Weather Report: मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों में मुंबई के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की है. सांताक्रूज स्थित मौसम विभाग ने तापमान में ये गिरावट दर्ज की है. मंगलवार रात को तापमान 17 डिग्री से गिरकर 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद गिरावट आने की संभावना है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, "अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है". पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है. गुरुवार से मुंबई में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, जो सप्ताह के अंत तक रहने की संभावना है.

4 फरवरी को मुंबई में रात का तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि फरवरी के लिए औसत अधिकतम तापमान शहर के लिए 31.3 डिग्री सेल्सियस है, औसत न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस है. मुंबई ने फरवरी 2008 में अपना सबसे कम रात का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था.

हीटवेव का पड़ेगा मानसून पर असर

एक नए अध्ययन से पता चला है कि हिंद महासागर में ‘समुद्री हीटवेव’ तेजी से बढ़ रही हैं और इससे भारत में मॉनसून की बारिश पर असर पड़ रहा है. पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के शोधकर्ताओं के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है. ‘समुद्री हीटवेव’ समुद्र या महासागर में असमान्य उच्च तापमान की एक छोटी अवधि होती है. शोधकर्ताओं का दावा है कि पहली बार कोई ऐसा अध्ययन हुआ है जिसने समुद्री हीटवेव और वायुमंडलीय परिसंचरण तथा बारिश के बीच निकट संबंध को दर्शाया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: कोस्टल रोड पर 'मेलोडी रोड' से ध्वनि प्रदूषण की शिकायत, BMC जांचेगी डेसिबल लेवल
मुंबई: कोस्टल रोड पर 'मेलोडी रोड' से ध्वनि प्रदूषण की शिकायत, BMC जांचेगी डेसिबल लेवल
संसद में उठेगा अजित पवार के प्लेन क्रैश का मामला? रोहित पवार ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
संसद में उठेगा अजित पवार के प्लेन क्रैश का मामला? रोहित पवार ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
Nashik News: नाशिक नगर निगम ने जारी किया पहला ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड, NSE में हुई लिस्टिंग, सीएम रहे मौजूद
नाशिक नगर निगम ने जारी किया पहला ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड, NSE में हुई लिस्टिंग, सीएम रहे मौजूद
संजय राउत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर ही उठाए सवाल, कहा- मणिपुर में आदिवासी महिलाओं को जिंदा जलाया और...
संजय राउत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर ही उठाए सवाल, कहा- मणिपुर में आदिवासी महिलाओं को जिंदा जलाया और...

वीडियोज

Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget