एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पास होने के बाद क्या होगा ओवैसी की AIMIM का अगला कदम? किया बड़ा ऐलान

Waqf Amendment Bill: एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कहा कि बीजेपी अगर ऐसे काले कानून लाएगी तो ये संविधान और देश के सेक्युलरिज्म के लिए ठीक नहीं है.

लोकसभा से वक्फ संसोधन विधेयक पास हो चुका है. राज्य सभा में इस पर चर्चा जारी है. इस बीच असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के नेता वारिस पठान ने बताया है कि उनकी पार्टी की अगली रणनीति क्या होगी. उन्होंने कहा कि हम तो अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. संविधान के दायरे में रहकर हर जगह प्रोटेस्ट किया जाएगा. हम कोर्ट और कानून का दरवाजा खटखटाएंगे.

भारत के मुसलमानों के लिए काला दिन- पठान

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत में वारिस पठान ने कहा, "भारत के मुसलमानों के लिए ये काला दिन है. डेमोक्रेसी का कत्ल किया गया. कल फिर से संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं. सेक्युलरिज्म का अपमान किया गया. हम सब ये देख रहे हैं कि बीजेपी ने कैसे इस काले कानून को लाया है. ये आर्टिकल 14 का उल्लंघन है. हमारी पार्टी के प्रसिडेंट ने यहां तक बताया कि क्यों उल्लंघन है."

बीजेपी ने मुसलमानों के खिलाफ जंग छेड़ दी है- वारिस पठान

AIMIM नेता ने कहा कि हर चीज बताए जाने के बावजूद भी सरकार अगर इस तरह से तानाशाही करेगी तो लोकतंत्र का क्या होगा, संविधान का क्या होगा? उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं. बीजेपी के प्रति मुसलमानों ने एक जंग सी छेड़ दी है. अब हमारी वक्फ की जमीन छीनने के लिए कितना बड़ा ष्डयंत्र रच दिया. बहुमत के बल पर अगर बीजेपी इस तरह के काले कानून बनाएगी तो ये देश के संविधान और सेक्युलरिज्म के लिए ठीक नहीं है." 

'मैं होता तो बिल फाड़कर हवा में फेंक देता'

वहीं लोकसभा में असदुद्दीन औवैसी द्वारा बिल को फाड़े जाने पर वारिस पठान ने कहा, "उन्होंने (ओवैसी) महात्मा गांधी का उदाहरण दिया कि जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कानून को फाड़ दिया था. उन्होंने यह भी बताया कि यह बिल असंवैधानिक है. बीजेपी धर्म के नाम पर इस देश को बांटने की कोशिश कर रही है और इसलिए ही विरोध दर्शाते हुए उन्होंने बिल को फाड़ दिया. इसमें क्या बुराई है? अगर उनकी जगह मैं होता तो मैं भी यही करता. कोई भी मुसलमान ऐसे कानून को पास नहीं होने देता. बल्कि मैं तो इसे फाड़ता और हवा में फेंक देता. ये बिल हमारे समुदाय पर सीधे तौर पर हमला है."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget