एक्सप्लोरर

धर्म पूछकर आतंकियों ने मारी गोली, शरद पवार गुट के अनिल देशमुख बोले, 'कितनी सच्चाई है ये तो...'

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की देशभर में निंदा हो रही है. इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने इस हमले की कड़ी निंदा की है.

Anil Deshmukh On Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में रोष है. देशवासी आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री रहे अनिल देशमुख ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उनकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

बुधवार (23 अप्रैल) को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान अनिल देशमुख ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानी घूमने के लिए गए थे. उनके ऊपर क‍िया गया हमला बेहद दुखद घटना है. महाराष्‍ट्र सहित अन्य राज्यों के पर्यटक भी पहलगाम में थे.

अनिल देशमुख ने आगे कहा कि यह आतंकी हमला किसने किया, इसकी सख्ती से जांच होनी चाहिए और सच सबके सामने आना चाहिए. मैं समझता हूं कि इस तरह के हमले नहीं होने चाहिए.

'पहचान कर कार्रवाई की जानी चाहिए'
धर्म पूछकर आतंकियों द्वारा पर्यटकों को गोली मारने पर उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें आई हैं. यह जांच का विषय है और जांच में पता चलेगा कि कहां तक इस बात में सच्चाई है. उन्होंने कहा कि जो भी इसके पीछे दोषी हैं, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जानी चाहिए.

'घायल पर्यटकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं'
अनिल देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना हमला घृणित है. मैं इस कायराना आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. इस हमले में मारे गए पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि. हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं, तथा घायल पर्यटकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं."

दूसरे पोस्ट में अनिल देशमुख नागपुर जिले के उन लोगों से बातचीत करते हुए दिखाई दिए, जो श्रीनगर में फंसे हुए हैं. अनिल देशमुख ने बताया कि मैंने उन लोगों से बात की है. वे फिलहाल श्रीनगर के एक होटल में सुरक्षित हैं. मैंने व्यक्तिगत रूप से प्रशासन से बात की है और इन परिवारों के बारे में जानकारी दी है. मैंने राज्य सरकार से उन्हें सुरक्षित वापस लाने का भी अनुरोध किया है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: IPL मैच के दौरान तेज आवाज में बात कर रहा था शख्स, आरोपी ने छत से दिया धक्का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget