एक्सप्लोरर

Maharashtra News: IPL मैच के दौरान तेज आवाज में बात कर रहा था शख्स, आरोपी ने छत से दिया धक्का

Crime in Mumbai: महाराष्ट्र के मुंबई में आईपीएल मैच के दौरान फोन पर तेज आवाज में बात करने पर एक बढ़ई को उसके सहकर्मी ने इमारत की दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.

Maharashtra Case: महाराष्ट्र के मुंबई में आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान फोन पर तेज आवाज में बात करने को लेकर हुए विवाद में 30 साल एक बढ़ई को उसके सहकर्मी ने इमारत की दूसरी मंजिल से कथित तौर पर धक्का दे दिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दो मंजिल से गिरने पर बढ़ई की मौत हो गयी.

देवी इंटर्निटी बिल्डिंग में रहते थे दोनों लोग

एक अधिकारी ने बताया कि कांदिवली इलाके के साईबाबा नगर में सोमवार रात को हुई घटना के बाद पुलिस ने 25 साल के अफसर जमीर खान को गिरफ्तार कर लिया. कांदिवली थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 साल के जितेंद्र चौहान के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि दोनों लोग पिछले तीन महीने से ‘देवी इंटर्निटी बिल्डिंग’ की दूसरी मंजिल पर और मजदूरों के साथ रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन खान अपने फोन पर आईपीएल मैच देख रहा था कि तभी चौहान आया और अपने फोन पर जोर-जोर से बात करने लगा.

दूसरी मंजिल की पार्किंग से धक्का दिया

पुलिस के मुताबिक, इस शोर से परेशान होकर खान ने चौहान से अपनी आवाज कम करने को कहा, जिसके बाद चौहान ने खान को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया और कहा कि तुम मेरे मालिक नहीं हो. पुलिस ने बताया कि इसके बाद हाथापाई हुई लेकिन साथी मजदूरों ने बीच-बचाव कर दोनों को कुछ देर के लिए शांत कराया. पुलिस के मुताबिक, चौहान ने हालांकि फिर से फोन पर बात करना शुरू कर दिया, जिसके बाद खान ने उसे दूसरी मंजिल की पार्किंग से कथित तौर पर धक्का दे दिया.

पुलिस ने बताया कि जितेंद्र को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक, खान को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें -

पहलगाम हमले को लेकर संजय राउत का देवेंद्र फडणवीस से पूछा, 'क्या आप गोमूत्र छिड़ककर...', शिंदे को दिया ये चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget