एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में अमित शाह ने की CM शिंदे और उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक, क्या हुई बात?

Maharashtra Assembly Election 2024: अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचे हैं. यहां उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ रविवार को बैठक की.

Maharashtra Politics News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ रविवार (8 सितंबर) को देर रात बैठक की. दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचे अमित शाह ने सहयाद्री राजकीय अतिथि गृह में सीएम शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार से मुलाकात की. बीजेपी सूत्रों ने बताया कि बैठक में विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया पर चर्चा की गई.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से हाल ही में दिए गए विवादास्पद बयानों पर भी शायद चर्चा हुई. वहीं महाराष्ट्र बीेपी की बैठक में अमित शाह ने बीजेपी नेताओं को सार्वजनिक विवादों से बचने के निर्देश दिए.

अमित शाह ने कहा कि अगर हम महायुति में हैं, तो हम को संयम बरतना चाहिए और इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जनता के सामने एकता की छवि प्रस्तुत हो. जीतने की क्षमता वाले उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि विरोधियों के फेक नेरेटिव का जवाब देते रहें. 

कुछ विधायकों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं- अमित शाह
बीजेपी नेताओं के साथ बैठक में अमित शाह ने बीजेपी के आंतरिक सर्वे पर भी ध्यान दिलाया. इसके साथ ही अमित शाह ने बीजेपी नेताओं को राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसलों और योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का आदेश दिया. उनका कहना है कि बीजेपी के कुछ विधायकों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है, ऐसे में सीटों को लेकर लें उचित फैसला करें.

इसके साथ ही गणेश चतुर्थी के जश्न के बीच शाह 'लालबाग के राजा' (पूजा पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा) के आगे माथा टेका. इसके बाद वह बप्पा के दर्शन के लिए उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे. अमित शाह का परिवार हर साल 'लाल बाग के राजा' के चरणों में मत्था टेकने मुंबई आता है.

संजय राउत ने किया तंज
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने अमित शाह के मुंबई पहुंचने को लेकर कहा कि उन्हें मणिपुर जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "मणिपुर में हमला हो रहा है. मणिपुर में आज भी महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है और देश के गृहमंत्री मुंबई में आकर मजे उड़ा रहे हैं. मणिपुर में जाओ आप जम्मू कश्मीर में जाइए. मुंबई में क्या है आपका काम, मणिपुर में जाने की हिम्मत दिखाइए."

यह भी पढ़ें: Mumbai News: मलाड में बिल्डिंग में काम कर रहे 6 मजदूर 20वीं मंजिल से नीचे गिरे, तीन की मौत

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget