एक्सप्लोरर

NDA सरकार पूरा कर पाएगी पांच साल का कार्यकाल? अजित पवार का दो टूक जवाब

Ajit Pawar Statement: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने दावा किया है कि NDA अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी. इस बीच उन्होंने ये भी कहा कि हमारे पास लगभग 300 सीटें हैं.

NDA Government: देश में NDA या 'इंडिया' गठबंधन किसकी सरकार बनेगी इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का एक बड़ा बयान सामने आया है. अजित पवार ने कहा, "सरकार (एनडीए) अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी. हमारे पास लगभग 300 सीटें हैं, इसलिए 100% हम अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे. सब कुछ ठीक होने वाला है."

बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 293 सीटें जीतकर 272 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए सरकार गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दलों ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर एक बैठक में सर्वसम्मति से मोदी को अपना नेता चुन लिया है. कुल मिलाकर 21 एनडीए नेताओं ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए, जिसमें राष्ट्र निर्माण, गरीबों के कल्याण और विकास में मोदी के प्रयासों की सराहना की गई और कहा गया कि वे सभी इस प्रयास में भागीदार हैं.

प्रस्ताव में कहा गया है, "लगभग 6 दशकों के लंबे अंतराल के बाद भारत के लोगों ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ एक शक्तिशाली नेता को चुना है." साथ ही, NDA नेताओं ने कहा की उन्हें "इस बात पर गर्व है कि एनडीए ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता. हम एनडीए के नेता सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनते हैं."

NDA की बैठक में शामिल नहीं हुए अजित पवार
महाराष्ट्र में 4 सीटों पर लड़ी एनसीपी ने सिर्फ एक सीट जीती. अजित पवार बारामती सीट भी हार गए जहां से उन्होंने अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को चुनावी मैदान में उतारा था. एनसीपी सिर्फ रायगढ़ लोकसभा सीट ही जितने में कामयाब रही. सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार से नाराज अजित पवार एनडीए की बैठक में शामिल नहीं हुए.

ये भी पढ़ें: क्या इंडिया गठबंधन बनाएगी सरकार? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'हमने फैसला किया है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget