एक्सप्लोरर

'बदला लिया जाएगा', पहलगाम हमले पर अजित पवार का बड़ा बयान, 'जो लोग जिम्मेदार हैं, सेना उन्हें उनकी...'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी भारतीय सेना इस जघन्य कृत्य के पीछे के लोगों को निर्णायक रूप से खत्म कर देगी.

Kashmir Terror Attack: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बड़ा बयान दिया है. पुणे में अजित पवार ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए. उन्होंने कहा कि 'बदला लिया जाएगा, मासूम लोगों की जान गई है. सेना सभी को खत्म करेगी, इस हमले के पीछे जो भी मास्टरमाइंड है, उसे भी छोड़ा नहीं जाएगा.'

अजित पवार ने कहा, "इस हमले का बदला लिया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जो लोग इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें उनकी जगह दिखाई जाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. भविष्य में ऐसी घटनाएं कभी नहीं दोहराई जानी चाहिए और मुझे विश्वास है कि हमारी भारतीय सेना इस जघन्य कृत्य के पीछे के लोगों को निर्णायक रूप से खत्म कर देगी."

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को अजित पवार ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा. इस हमले में मरने वालों में महाराष्ट्र के छह लोग भी शामिल हैं.

सुप्रिया सुले ने सर्वदलीय बैठक को लेकर क्या कहा?

दूसरी तरफ अजित पवार की चचेरी बहन और एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले की सर्वदलीय बैठक को लेकर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक में शामिल हुई, जहां हमने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की. इस आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले नागरिकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, वहीं 17 लोग घायल हैं. इस हमले को लेकर देशभर में गुस्से का माहौल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget