एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी की हत्या से टूट गए अजित पवार, बोले- 'ये किसी के दर्द का फायदा उठाने का समय नहीं'

Baba Siddique Shot Dead in Mumbai: अजित पवार ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कहा कि यह मामला राजनीतिक लाभ उठाने या किसी के दर्द का फायदा उठाने के लिए नहीं है. हमारा ध्यान न्याय हासिल करने पर होना चाहिए.

Baba Siddique Shot Dead: महाराष्ट्र की राजनीति के बड़े चेहरे और अजित पवार के पुराने दोस्त बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात निर्मम हत्या कर दी गई. बांद्रा इलाके में बाबा सिद्दीकी पर गोलियों की बौछार करते हुए उनकी जान ले ली गई. इस मामले में पुलिस ने दो शूटर्स को पकड़ लिया है और तीसरे की भी पहचान हो गई है. पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन राजनीतिक जगत में बाबा सिद्दीकी की मौत से जो क्षति हुई है, उसे भर पाना मुश्किल है. एनसीपी चीफ अजित पवार भी अपने दोस्त की मौत की खबर से टूट गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट कर बाबा सिद्दीकी को याद किया है.

अजित पवार ने लिखा, "बाबा सिद्दीकी की हत्या से NCP के लिए बहुत बड़ी क्षति है. हमने एक ऐसा नेता को खोया है, जिसे लाखों लोग बहुत प्यार करते थे. व्यक्तिगत रूप से मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है, जिसे मैं वर्षों से जानता था. हम दुखी हैं और इस घटना की क्रूरता को समझने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. यह सिर्फ एक राजनीतिक क्षति नहीं है. यह एक गहरी व्यक्तिगत त्रासदी है, जिसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है. मैं सभी से दृढ़तापूर्वक आग्रह करता हूं कि वे इस भयावह घटना का राजनीतिकरण न करें."

'बाबा सिद्दीकी के परिवार के अपार दुख का सम्मान करें'- अजित पवार
अजित पवार ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "यह आपस में बंटने या राजनीतिक लाभ के लिए दूसरों के दर्द का फायदा उठाने का समय नहीं है. फिलहाल, हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर होना चाहिए कि न्याय मिले. हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिल जाती. लेकिन इस क्षण में, मैं अनुरोध करता हूं कि हम बाबा सिद्दीकी के परिवार के अपार दुःख का सम्मान करें, जिन्होंने सबसे बड़ी क्षति झेली है. आइए हम अवसरवादी आवाज़ों को इसे राजनीतिक तमाशा बनाने से रोकें और इस त्रासदी में एक दूसरे के प्रति सम्मान और करुणा दिखाएं. यह शोक मनाने और उस नेता को याद करने का समय है, जिसे बहुत से लोग बहुत प्यार करते थे."

यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पंजाब जेल में बनाया था बाबा सिद्दीकी के मर्डर का प्लान! शूटर्स को दी थी ढाई लाख की सुपारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख
नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से होंगे नए नियम, इन गाड़ियों पर रोक
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से होंगे नए नियम, इन गाड़ियों पर रोक
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget