एक्सप्लोरर

'मस्जिद में आएगा दो टांगों पर लेकिन जाएगा...', BJP विधायक नितेश राणे के विवादित बयान पर भड़के वारिस पठान

Maharashtra Politics: वारिस पठान ने कहा कि इन लोगों को पता है कि इन्होंने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है. वारिस पठान ने नितेश राणे से कहा है कि मस्जिद दो टांगों पर आएंगे लेकिन जाएंगे स्ट्रेचर पर.

Maharashtra News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नितेश राणे आए दिन अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. इस बीच उन्होंने शुक्रवार (20 सितंबर) को संगोली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ 24 घंटे के लिए पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी जाए. इसके बाद हम अपनी ताकत दिखा देंगे. अब बीजेपी नेता के इस बयान पर एआईएमआईएम ने पलटवार किया है. AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि हर रोज ये लोग गलत बयानबाजी करते हैं. मैं पहले भी कह चुका हूं कि बीजेपी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले माहौल खराब करना चाहती है.

वारिस पठान ने नितेश राणे पर तंज कसते हुए कहा कि "राणे ने पहले कहा था कि हम मुसलमानों को मस्जिद में घुस-घुस कर मारेंगे. मैं कहता हूं कि मस्जिद में आएगा दो टांगों पर, लेकिन वापस स्ट्रेचर पर जाएगा." वारिस पठान ने कहा कि "नितेश राणे कह रहे हैं कि 24 घंटे के अंदर पुलिस को छुट्टी दे दो, इसके बाद हम अपनी ताकत तुम्हे दिखा देंगे. अगर यही बात वारिस पठान ने कही होती, तो आज मुझे ये लोग जेल में डाल देते."

वारिस पठान ने बीजेपी पर बोला हमला
उन्होंने आगे कहा कि "सुप्रीम कोर्ट के हिसाब से यह विवादित बयान है, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. मैं जानना चाहता हूं कि आखिर पुलिस अब तक खामोश क्यों है? पुलिस क्यों कुछ कार्रवाई नहीं कर रही है? आखिर पुलिस को क्या हो गया है? इससे पता चलता है कि बीजेपी राज्य में दंगा-फसाद पैदा करना चाहती है. वह चाहती है कि कैसे भी करके राज्य में तनाव का माहौल पैदा किया जाए, ताकि लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटक जाए."

वारिस पठान ने कहा कि "इन लोगों को पता है कि इन्होंने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है, इसलिए यह लोग राज्य में सियासी माहौल खराब करने के लिए इस तरह के विवादित बयान दे रहे हैं. इससे पहले रामगिरी ने हमारे हुजूर को लेकर विवादित बयान दिया था. हमने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन अफसोस कार्रवाई नहीं की गई."

पुणे में सिंकहोल में गिरा नगर निगम का पूरा ट्रक, देखें हैरान करने वाला VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget